गंगापुर सिटी /सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। गंगापुर शहर में हो रही चोरियों पर बयान जारी कर व.भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार विगत 3 दिन से उघाडमल बालाजी, धुंधेश्वर के पास व आज थाने की नाक के नीचे स्थित पंसारी गली , बड़ौदा बैंक के पास , नए बाजार में जो चोरी की वारदात हुई है ये पुलिस के लिए शर्म बात है और शहर में कानून व्यवस्था की असफलता को प्रदर्शित करता है । पुलिस चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही है, जिससे पुलिस की खुफिया एजेंसी भी शक के दायरे में है । पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है । प्रशासन को चोरियो पर नियंत्रण करना चाहिए व जल्द ही हुई चोरियों का खुलासा करना चाहिए । अगर ऐसा नही हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को रोड़ पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ेगा ।
