धर्म की जड़ सदा हरी रहती हैं - मानसिंह गुर्जर
गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। धर्म की जड़ सदैव हरी रहती हैं,यह बात गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कही। गुर्जर गुरुवार को पैडा झाॅज हरीमन काडी़स देव बाबा की ग्यारवीं पदयात्रा की रवानगी से पूर्व श्रृद्धालुओं के बीच मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल के कारण दो वर्ष तक धार्मिक यात्राएं नहीं जा सकी थीं। यात्रीयों को सीख देते हुए गुर्जर ने यह भी कहा कि अपने इष्ट के दरबार में हाजरी लगाने जाने वाले श्रद्धालु यात्रा के नियमों का बखूबी पालन करे, सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहें तथा अपनी मनोकामना के साथ साथ क्षेत्र में अच्छी वर्षा एवं जगत कल्याण की भी मांग करे। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पशुपालकों पर बाबा कृपा करें।इस मोके पर दूध की डेयरी क्षेत्र में आस- पास के लोग भी बड़ी सख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर पूज्य मौनी बाबा, अमर लाल गोठिया,प्रभु गुर्जर,गोपाल सैनी, रामस्वरूप रैनवाल, चेतराम सैनी, विजय सिंह,प्रसादी गोठिया, कमलेश सैनी,भैरोलाल,आदि उपस्थित थे। पूर्व विधायक ने इस अवसर पर अपनी ओर से आर्थिक सहायता राशि भी भेंट की।
