Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 किशनगढ़ । भारत विकास परिषद मुख्य शाखा किशनगढ़ द्वारा शुक्रवार को आचार्य धर्म सागर स्कूल में राष्ट्रीय सामूहिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।। जिसमें राष्ट्रीय हिंदी सामूहिक गायन प्रतियोगिता, राष्ट्रीय सामूहिक संस्कृत गायन एवं राष्ट्रीय सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया ।जिसमें 9 स्कूलों ने भाग लिया ।कार्यक्रम की शुरुआत  युगपुरुष स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि परसा राम सैनी उपखंड अधिकारी एवं उपसभापति मनोहर तारानी एवं अध्यक्ष भरत शराफ , राजकुमार बांगड़ एवं साला प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया ।सभी अतिथियों का स्वागत श्रीफल एवं तिलक लगाकर एवं अपर्णा उठाकर किया गया तत्पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ सभी प्रतियोगी टीमों को कोड नंबर देकर किया गया। प्रतियोगिता में हिंदीसमूह गान वर्ग में अग्रवाल स्कूल प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन रही।  इसी प्रकार सामूहिक संस्कृत गायन मैं अग्रवाल स्कूल प्रथम स्थान पर रही एवं द्वितीय स्थान पर माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल रही एवं सामूहिक लोकगीत में माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान आचार्य धर्म सागर स्कूल ने प्राप्त किया प्रतियोगी टीमों के साथ आए हुए अध्यापक एवं अध्यापिका ओं का स्वागत अतिथियों ने ओपना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देखकर किया ।कार्यक्रम में महिला शक्ति का उत्साह  देखने लायक था जिसमें श्रीमती मानकवर गोयल, ममता रावका, स्वाति जैन,विभापाटोदी, जयश्री अग्रवाल, पुष्पा अरोड़ा,सरीतामंतरी, सुलोचना शर्मा, अंजलि दरगड आदि का सहयोग रहा । इसके  अलावा परिषद परिवार के  रामप्रसाद  शर्मा, प्रोफेसर एसके बंसल साहब, अध्यक्ष भरत शराफ,कोषाध्यक्ष भगवान  बाहेती, राजेश  लोया ,राजेश  कामदार, सोमदत्त बंसल ,महेंद्र  मित्तल, प्रहलाद अग्रवाल , राजकुमार जी बांगड़, राजेश राठी,विजय  शर्मा आदि की उपस्थिति रही ।कार्यक्रम में प्रतियोगी टीमों द्वारा बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किए गए एवं सभी प्रतिभागियोकोपुरस्कृत किया गया एवं सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम का संचालन आनन्द दरगड ने किया एवं धन्यवाद रामप्रसाद शर्मा ने दिया तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

أحدث أقدم