Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




दौसा जिले में समारोह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीनता दिवस समारोह

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 43 प्रतिभाओं व शहीद की वीरांगनाओं को किया सम्मानित

दौसा/चन्द्रशेखर शर्मा। जिले भर में 76 वां स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास  व उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह मे मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  श्री परसादी लाल मीना  ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।

श्री राजेश पायलेट स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  मंत्री श्री परसादी लाल मीना ने प्रातः 9ः05 बजे झण्डारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट के परेड कमाण्डर श्रीराम मीना के नेतृत्व में आरएसी, राजस्थान पुलिस, होमगार्ड की टुकडियाें के दल ने मार्च पास्ट किया। राजस्थान पुलिस ने परेड कमांडर एस  आई  गीता चौधरी के नेतृत्व में,आरएसी के दल के परेड कमाण्डर शरद शर्मा  व होमगार्ड के दल ने परेड कमाण्डर सीताराम गुर्जर तथा महिला प्लाटून के दल ने पिंकी के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया।

मुख्य समारोह मे अतिरिक्त जिला कलक्टर आर के मीना  ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया। समारोह के दौरान  हम फौजी  देश की धडकन अभिनय गीत के माध्यम से आदर्श विद्या मंदिर की बालिकाओं ने सांस्कृतिक  गीत के माध्यम से  प्रस्तुती  दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक की छात्राओं द्वारा  देश रंगीला रंगीला  अभिनय गीत प्रस्तुत किया। आनन्द शर्मा बालिका राउमा विद्यालय की छात्राओं द्वारा  कालबेलिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।  श्री रामकरण जोशी राउमावि  दौसा की छात्राओं द्वारा ऎसा देश मेेरा अभिनय गीत तथा  जवार नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा फहरायेंगें  अभिनय गीत प्रस्तुत कर  आमजन को देश भक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कला जत्था के कलाकारों द्वारा महेश आचार्य के नेतृत्व में जल पुर्नभरण एवं तिरंगा वन्दन थीम मर आधारित गीतों के माध्यम से मकान का जल का संचल कर जल बचाने का संदेश दिया।  

मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम के दौरान जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 43 लोगो का का सम्मान किया गया वही शहीद की वीरांगानों शॉल ओढाकर को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र शर्मा व कमला शर्मा ने किया।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला कलक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, उपवन संरक्षक  वी केतन कुमार, ,  जिला प्रमुख हीरा लाल सैनी, नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर आर के मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीना नीरू तुलसीराम , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा0 लालचन्द कयाल,उप जिला कलक्टर संजय गोरा,उप पुलिस अधीक्षक कालूराम मीना, जयपुर विद्युत वितरण निगम लि0 के अधीक्षण अभियन्ता रामहेत मीना,सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता चन्दन सिंहमुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीना सहित अन्य अधिकारी  एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट में  जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने किया घ्वजारोहण

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर कमर चौधरी ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होने प्रातः 8 बजे अपने निवास पर तिरंगा फहराया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षकसंजीव नैन ने, सूचना केन्द्र पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक रामजी लाल मीना , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीना ने  जलदाय विभाग में विभाग के अधीक्षण अभियन्ता के सी मीना ने ध्वजारोहण किया। 

उल्लेखनीय है कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतन्त्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिले के राजकीय कार्यालयों में तथा आमजन द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया  गया।


Previous Post Next Post