Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




देशभक्ति नारों से गूंजा आसमां, भारत मां के जयकारों से दिल में जगा देशभक्ति का जज्बा

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने रैली निकालकर कर 14 अगस्त को आमजन से विशाल तिरंगा रैली में भाग लेने का किया आव्हान

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर ( चन्द्रशेखर शर्मा) आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी तलावड़ा मण्डल के द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे उघाड़मल बालाजी मोटरसाइकिल तिंरगा रैली को पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने रवाना किया। तिंरगा रैली भारत माता, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, अमर शहीदो की जय, हर घर तिंरगा, घर घर तिंरगा के जयकारों के साथ रवाना हुई। तिंरगा रैली उघाडमल बालाजी से प्रारंभ होकर सलारपुर,सलेमपुर,उमरी,लालपुर, अमरगढ़ चौकी, मच्छीपुरा, कुनकटा,मीनापाड़ा होते हुए तलावड़ा पहुंची। तलावड़ा बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय होते हुए राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर रैली का समापन किया गया। 

आजादी का अमृत महोत्सव की इस अद्भुत यात्रा को आमजन, किसानो एवं तहसील क्षेत्र तलावड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जो सम्मान दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो उत्साह दिखाया, वह तिरंगे प्रति उनका सच्चा जज्बा दिखाता है। मोटरसाइकिल तिरंगा रैली के जरिए 14 अगस्त को गंगापुर शहर में निकाले जाने वाली विशाल तिरंगा रैली का प्रचार प्रसार कर सभी को आमंत्रण दिया। साथ ही तिरंगा रैली में तलावड़ा मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को तहसील क्षेत्र तलावड़ा से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को लाने की जिम्मेदारी दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर तिंरगा, हर घर तिंरगाराष्ट्रीय अभियान के अन्तर्गत तिरंगा वितरण करने के लिए तिरंगों का वितरण किया गया। तिरंगा रैली में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में आमजन ग्रामीण कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता की यह वर्षगांठ देश के प्रत्येक नागरिक के लिए हर्ष और गर्व का विषय है सभी से निवेदन करते हुए कहा 

आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं, आज से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराएं।तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है।यह देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है।

प्रधान प्रतिनिधी रघुनाथ गुर्जर ने कहा कि भारत का तिरंगा केवल तीन रंगों को ही स्वयं में नहीं समेटे है।हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है।हमारा तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और विविधता का एक प्रतीक है।

मण्डल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर ने कहा कि आज आजादी के 75 वर्ष बाद जब हम एक नए भारत की यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो तिरंगा एक बार फिर भारत की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है।मुझे खुशी है कि देश भर में हो रही तिरंगा यात्राओं में, हर घर तिरंगा अभियान में देश की शक्ति और भक्ति एकसाथ झलक रही है।

भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा ने कहा कि देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है।हम सभी इस ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस की पुरजोर तैयारी भी कर रहे हैं।हिंदुस्तान के हर कोने में तिरंगा ही तिरंगा छाया हुआ है।

मोटरसाइकिल तिरंगा रैली के समापन पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने रैली में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए 14 अगस्त को विशाल तिरंगा रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने का आव्हान किया।

इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधी रघुनाथ गुर्जर,मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर,भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा,जिला परिषद सदस्य मदन मोहन सैनी,पूर्व सरपंच मक्खन लाल मीणा,मंडल महामंत्री मेघराज सैनी,नवल दनगस,पंचायत समिति सदस्य भगवान सिंह गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य संतोष मीणा,पूर्व सरपंच पंखीलाल मीना,बत्तीलाल गुर्जर कड़ी,रूपसिंह कोटड़ी, नवल राजपूत,राजू बैरवा,रामखिलाडी ठेकेदार, भगवान सहाय शर्मा,रूपसिंह हबीपुर,पन्ना लालपुर, मदन योगी,भगवान नावता,दीलीप गुर्जर,झंडू गुर्जर, जीतू हीरापुर,रमेश जलोखरा,हेमराज सैनी रेती,समय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Previous Post Next Post