Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक





 

दौसा/ चन्द्रशेखर शर्मा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 43 प्रतिभाओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में कुमारी महंक खण्डेलवाल जवाहर नवोदय विद्यालय खेडली दौसा को कक्षा 10 वीं में लग्न एवं मेहनत से 98.40प्रतिशत प्राप्त करने एवं जिले में प्रथम स्थान रहनेपर रवि कुमार मीना, रा.उ.मा.वि. गण्डरावा दौसा को बोर्ड परीक्षा 2022 में कक्षा 12 में मेहनत एवं लगन से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, आकाश शर्मा पुत्र विनोद कुमार शर्मा को बोर्ड परीक्षा 2022 में कक्षा 10 में मेहनत एवं लग्न से 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये जाने पर,नलकेश मीना को मार्च 2022 में पेरा स्पोटर्स भूवनेश्र 20 वीं एथलेटिक्स में सिल्वर मैडल प्राप्त करने पर , रेखा देवी,  दिव्यांग खिलाडी, निवासी दुर्गा मंदिर के पास न्यू मंडी रोड दौसा को दिव्यांग खिलाडी द्वारा 10 राज्य स्तरीय पेरा एथेलिटिक्स चेम्पियनशिप प्रतियोगिता 2020 में गोला फैक एवं तस्तरी दौनों में स्वर्ण पदक प्राप्त करनेे पर सम्मानित गया । शोभा शर्मा, खिलाडी सिविल लाईन दौसा को दौनो पेरो से विकलांग होने पर भी डिस्कस था्रे ,शॉटपुट, जैवलिन थ्रो में गौल्ड मैडल एवं स्टेट लेवल पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बा्रंज मेडल प्राप्त करने पर, कु0 सारिका अन्दाना नेशनल पेरा ताईक्वाण्डों 2019 में सिल्वर मैडल नेशनल पेरा ऎथलिट 2021 में ब्रॉज, ऑपन नेशनल 2021 में सिल्वर मैडल, 20 वीं नेशनल पेरा ऎथलिटिक्स 2022 में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर, श्रीकान्त शर्मा, सचिव स्थानीय संघ लालसोट को स्थानीय संघ लालसोटसे गत वर्ष जिले में सर्वाधिक स्काउट गाइड को राज्य पुरस्कार अवार्ड दिलाने एवं जिले में सर्वाधिक स्काउट गाइड को कैप्टिन की ट्रेनिंग करवाने पर, केशव कुमार गोठवाल, टै्रेनिंग काउंसलर दौसा को जिले के विधालय एवं महावि़द्यालय के बालक बालिकाओं को स्काउटिंग सम्बंधित गतिविधियों में विशिष्ट योगदान कोरोना काल में विशेष सेवाभावी कार्य करने पर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर नाहर सिंह गुर्जर, स्वयं सेवक दौसा को सिविल डिफेंस में नागरिक सुरक्षा स्वंय सेवक रहते हुए विभिन्न आपदाओं में अपनी पूर्ण क्षमता एवं निष्ठा से रेस्क्यू कार्य कियाएवं 100 फीट गहरे कुए से 25 से 30 दिन पुरानी डेड बॉडी निकालने पर, दीपक कुमार सैनीजिला संवाददाता स्वदेशी गरीमा/स्वदेशी न्यूज क्लब दौसा को पत्रकारता क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर, चन्दू शर्मा, न्यूज संवाददाता महवा/पंजाब केसरी को पत्रकारता क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर, भागचन्द निकटपुरी, निदेशक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन सेवा सामाजिक समिति दौसा को वर्ष 2015 से लगातार समाज सेवा रितू शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ,श्री कृष्ण हॉस्पीटल दौसा म को डॉ रितू ने अब तक 20 महिलाओं की फेलोपियन टयूब खोलकर, पुनः बच्चों को जन्म अर्थात उन्हे संतान सुख प्राप्त करवाया जिलें में ये उक्त कार्य करने वाली एकल स्त्री रोग विशेषज्ञ होने पर, रिंकू गोस्वामी ,याख्याता समन्वयक महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति दौसा को गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा संचालित समस्त कार्यक्रमों में विशेष योगदान हिन्दी विषय में परीक्षा परिणाम विगत 03 वर्षो से 100 प्रतिशत रहा। कोरोना काल में हाथों से सैकडों मास्क बनाकर जरूरतमंदों को वितरित किये जाने पर सुरेश कुमार शर्मा, अध्यापक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा ब्लॉक दौसा को अध्यापक द्वारा शैक्षिक नवाचारों में एकल अध्यापक होते हुए भी सभी बालकों को विभिन्न प्रकार के योगासन करवाये है, जिससे बालको की स्मरण शक्ति में वृद्धि हुई साथ ही योग दिवस पर प्रतिवर्ष मुख्य योग गुरू की भूमिका निभाते है।

समारोह में राम खिलाडी मीना, अति0 जिला कलक्टर दौसा को जिला स्तर पर सम्पादित होने वाले कार्यो को प्रतिबद्धता से पूर्ण करना एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यो करने पर, संजय कुमार गोराउपखण्ड अधिकारी दौसा को दौसा शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखना, सभी विभागों से समन्वय एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु, हरकेश मीना, तहसीलदार महवा को विभागीय समन्वय से प्रभावी तरीके से कार्य सम्पादित करने एवं कानून व्यवस्था बनाने पर, ओमप्रकाश शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दौसा को विभागीय कार्य एवं अन्य गतिविधियों में विभागों से समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट सहयोग करने पर, घनश्याम मीना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दौसा को विभागीय कार्य एवं अन्य गतिविधियों में विभागों से समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट सहयोग करने पर, धर्मवीर , उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग दौसा को मिशन आर्य के तहत कुपोषित /अतिकुपोषित बच्चो का सर्वे करना, कैम्प आयोजित करके उनको सुपोषित करने में योगदान करना एवं विभागीय विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर, धनानंद मीना, सहायक अभियंता जेवीवीएएल बांदीकुई को उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने उपक्षेत्रें में निर्बाध विधुत आपूर्ति करना एवं राजस्व में वृद्धि करने हेतु, रमेश पहाडिया, सहायक प्रशा0 अधिकारी कलेक्टे्रट दौसा को राज्य सरकार की बजट घोषणाओं से भूमि आवंटन से संबंधित कार्या का समय पर निष्ठापूर्ण सम्पादन करने पर,रतन लाल बंसीवाल, सहायक प्र0शा0 अधिकारी कलेक्ट्रेट दौसा को राजकीय कार्यो को समय पर एवं पूर्ण तत्परता से करने पर, विक्रम जांगिड, वरि0 सहायक उपखण्ड कार्यालय दौसा को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु, शिवलाल मीना, कनिष्ठ सहायक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दौसा को कार्मिक ने रीट परीक्षा 2022 में केन्द्र निर्धारण, वीक्षक नियुक्ति परीक्षा सामग्री वितरण, संग्रहण हेतु उल्लेखनीय योगदान दिये जाने परा, रघुवीर सिंह बुन्देला बुनकर, जिला उद्योग केन्द्र दौसा को राज्य सरकार की बुनकर पुरस्कार योजना संबंधी गाइडलाईन अन्तर्गत जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त बुनकर को स्वतंतर््ता दिवस पर सम्मानित करने का उल्ल्ेाख है। उक्त बुनकर को वर्ष 2022-23 में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर, रामखिलाडी मीना, सहायक कृषि अधिकारी कृषि विस्तार दौसा को विभागीय कार्य एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट सहयोग करने पर, वंदना शर्मा, महिला पर्यवेक्षक परियोजना दौसा को विभागीय निर्देशानुसार आंगनबाडी केन्द्रो का सफल संचालन/पर्यवेक्षण एवं प्रधानमंतर््ी मातृवंन्दना योजना अन्तर्गत अपने अधीन संचालित परिक्षेतर्् दौसा शहर के लक्ष्य के विरूद्व 181 प्रतिशत लाभान्वितों को योजना का लाभ दिलाने पर, कमलेश गहलोत, महिला पर्यवेक्षक परियोजना महवा को संचालन/पर्यवेक्षण एवं मिशन आर्य के अन्तर्गत प्रोजेक्ट भीम के तहत संचालित स्नेह एवं पोषण श्ििवरों का ग्राम पंचायत स्तर पर सफल आयोजन एवं संचालन करने हेतु, लोकेश अवस्थी, नसिर्ंग ऑफिसर, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दौसा को परिवार कल्याण सेवायें, एवं कोविड 19 वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्य करने पर, कपिल देव मीना, बीसीएमओ, बांदीकुई को परिवार कल्याण सेवायें एवं कॉविड 19 वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्य करने पर, उगन्ति देवी सैनी आशा सहयोगिनी मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दौसा को मिशन आर्य, कोविड 19 सर्वे में उत्क्ष्ट कार्य  करने पर, श्रवण कुमार गुर्जर  भू. अभिलेख निरीक्षण भांखरी दौसा को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर, सीताराम मीना, अध्यक्ष पटवार संघ दौसा को कानून व्यवस्था में सहयोग एवं अपने कार्य के साथ उत्तम प्रशासनिक कार्य किये जाने पर, रूचिता खण्डेलवालअध्यक्ष, खण्डेलवाल, डवलपमेंट ,फोरम स्वयं को संस्थान द्वारा विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रहित एवं पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये जाने पर, विजेन्द्र कुमार जैमन व्यवस्थापक पीचूपाडा कला सेवा सहकारी समिति, पीचूपाडा कलां पं0स0 बांदीकुई को सहकारी समिति की समस्त योजनाओं एवं कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर, हनुमान सहाय मीना, सहायक अभियंता दौसा को विभागीय समस्त योजनाओं एवं कार्यो में उत्कृष्ट कार्य करने पर, लोकेश कुमार मीना, कनिष्ठ सहायक रोजगार कार्यालय दौसा को मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के अन्तर्गत ऑनलाईन पॉर्टल पर किये जाने वाले सभी कार्य सम्पादित किये एवं आवेदकों को समय पर बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किये जाने के लिए सहयोग किया जिससे दौसा जिले का स्थान टॉप 05 में रहने पर, संजीव कुमार डुडी, वाहन चालक जिला कलक्टर दौसा को जिले में कानून व्यवस्था, वीआईपी, वीवीआईपी, मूवमेंट के दौरान पूर्ण अनुशासन, अत्यंत दक्षता एवं सूझ बूझ एवं दक्षता से जिला कलक्टर महोदय के वाहन को चलाने पर, शंकर लाल सफाई कर्मचारी सिविल लाईन दौसा को कोरोना महामारी के दौरान समर्पण भाव से सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया जाने पर एवं  भूपेन्द्र जोगी सूचना प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग दौसा को ई-गर्वनेन्स परियोजनाओं का जिला प्रशासन एवं विभाग के निर्देशन में सफल संचालन करने पर सम्मानित किया गया। 


Previous Post Next Post