Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। स्व.श्री कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा को लेकर गुर्जर समाज गंगापुर सिटी-बामनवास की एक अहम बैठक जयपुर रोड़ स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर हिंगोटिया पर आयोजित की गई।

स्वर्गीय श्री कर्नल बैंसला के अंतिम दर्शनों के लिए अस्थि विसर्जन कलश यात्रा 23 अगस्त को गंगापुर सिटी पहुंचेगी, जिसका रात्रि विश्राम गंगापुर में ही रहेगा। गुर्जर युवा महासभा के पदाधिकारी मनोज कुनकटा ने बताया कि इसकी तैयारियों को लेकर गुर्जर समाज गंगापुर सिटी व बामनवास के समाज के पंच पटेलो द्वारा चर्चा कर आगामी रूपरेखा तय की गई।


 

Previous Post Next Post