सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। दिनांक 28 अगस्त 2022 । रणथंभौर सेविका अस्पताल सवाई माधोपुर परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने बच्चों के अभिभावकों को बाल रोग, डेंगू, मलेरिया, टायफायड, पीलिया, बुखार, दिमागी बुखार, दौरे, भूख न लगना, लंबाई न बढ़ना, सूखा रोग, दिल, गुर्दे व जिगर की बीमारी, लंबी खांसी, नवजात शिशु से संबंधित अन्य बीमारियां, कम वजन होना, समय से पहले पैदा होना सहित समस्त टीकाकरण का निशुल्क परामर्श दिया । चिकित्सा जगत में अपने सरल और सहज स्वभाव के लिए चर्चित डॉ. मनीष शर्मा सिंगापुर और दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सवाई माधोपुर में कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे है | बच्चों से जुड़ी कई बीमारियों के सफल उपचार के लिए इन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है |

