Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




मंत्री मीणा ने अपने जन्मदिन पर जनता से की अपील,प्रत्येक व्यक्ति अपने यादगार दिवस पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं

ग्रीन फुल दौसा अभियान के अंतर्गत एक लाख पौधे लगाना हमारा लक्ष्य

दौसा(चन्द्रशेखर शर्मा) 20 जुलाई। कृषि विपणन मंत्री व दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा बुधवार को  अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। मंत्री मीणा के जन्मदिवस पर क्षेत्र में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सभी स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया तथा लगभग  दस हजार पौधे लगाए गये। इस अवसर पर 63 इंची केक भी स्वयं मंत्री मीणा द्वारा काटा गया। 

सैंथल कस्बे में नवीन स्वीकृत कन्या महाविद्यालय के उद्वघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, सड़क ,चिकित्सा, शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के द्वार तक पहुंचाना मेरा मकसद है, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी भी प्रकार से बजट कि कमी नहीं है, क्षेत्र में जहां चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया है वही यातायात सुगम हो आमजन को परेशानी नहीं हो बड़े पैमाने पर सड़कों का सुदृढ़ीकरण व नवीन सड़कें बनाई गई है, बिजली व्यवस्था क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से संचालित है, बाकी क्षैत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल आपूर्ति हेतु राज्य सरकार से ईसरदा बांध योजना स्वीकृत हो चुकी है उसका कार्य प्रगति पर है, शिक्षा के क्षेतर्् में आमूलचूल परिवर्तन आया है क्षेत्र में शैक्षिक विकास की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिन का परिणाम है कि सरकारी विद्यालय में जहां नामांकन बड़ा है वही बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम आए हैं, मंत्री मीणा ने ग्रीन फूल (हरा भरा)दौसा  के लिए सभी को साथ आने का आह्वान किया कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक मुख्य दिवस अवश्य रहता है, उस दिन को यादगार बनाने के लिए एक वृक्ष अवश्य लगाएं, ग्रीन फुल अभियान के अंतर्गत पिछले वर्ष एक लाख वृक्ष लगाए गए थे, इस वर्ष भी एक लाख वृक्ष लगाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रमों में दौसा प्रधान प्रहलाद रोहड़ा, नगर परिषद सभापति श्रीमती ममता चौधरी, नगर परिषद उपसभापति कल्पना जैमन, लोकसभा प्रत्याशी रही श्रीमती सविता मीणा, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रुकमणी गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रईस खान, मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज, लेखराज मरियाडा प्रवीण जौण रामअवतार मावाई, मुकेश राणा, सियाराम  सत्तावन,इंदर कुमार मीणा, ब्लाक अध्यक्ष अवधेश शर्मा,अभय सक्सैना, निहारिका जोरवाल हंसराज सिगवाडा,हेमराज निमाली, पदम बरखेड़ा, नेहा निडर, श्रीमती रेणु कटारिया,शरद नागर, शीतल चौबे, मुकेश ठीकरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे। ग्राम पंचायत छारेड़ा पपलाज माता लाहडियावाला में राजस्थान के  लोकप्रिय मंत्री मुरारी लाल जी मीणा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 2100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया,इस अवसर पर दिनेश बारवाल नांगल राजावतान पंचायत समिति प्रधान, हरिकिशन मीणा पूर्व सरपंच छारेडा भी उपस्थित थे।

--------------------------

أحدث أقدم