Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाईमाधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रावणी तीज को भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने हेतु संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। ध्यातव्य है कि प्रतिवर्ष जून से सितंबर के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय कैलाश मानसरोवर की यात्रा करवाता है। जिसमें हिंदू, बौद्ध और जैन तीर्थयात्री शामिल होते हैं। इस यात्रा के लिए चीन सरकार से वीजा लेना होता है। इस अवसर पर बोलते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि कैलाश पर्वत तिब्बत में स्थित एक पर्वत श्रेणी है। इसके पश्चिम तथा दक्षिण में मानसरोवर तथा राक्षसताल झील हैं। यहां से ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलुज इत्यादि जैसी अनेक महत्वपूर्ण नदियां निकलतीं हैं। हिन्दू सनातन धर्म में इसे पवित्र माना गया है।

कैलाश पर्वत भगवान शिव का घर है। वहां बर्फ ही बर्फ में भोले नाथ शंभू ब्रह्म तप में लीन शालीनता से, शांत  और एकांत तप में लीन हैं। धर्म व शा्स्त्रों में उनका वर्णन प्रमाण  है।शिव का अघोर रूप वैराग्य व गृहस्थ का संपूर्ण मेल है जिसे शिव व शक्ति कहते हैं। कैलाश पर्वत भगवान शिव के कारण ही संसार के सबसे पावन स्थानों में है। कैलाश पर्वत के विषय में हमारे संस्कृत साहित्य के अनेकानेक काव्यों में वर्णन मिलता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने हेतु संकल्प लिया और निश्चय किया कि भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने हेतु एक वैश्विक वातावरण का निर्माण कर चीन पर इस हेतु अंतरराष्ट्रीय दबाव डालने का सभी एकजुट होकर प्रयास करेंगे। ताकि सभी आस्थावान लोग सुगमता से कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम में डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, डॉ. रमेश चंद वर्मा,लड्डू लाल तिलकर,महेश चंद शर्मा, अभय गुप्ता एडवोकेट,प्रणव कुमार गौतम, डॉ. राम चरण बोहरा, मोहन लाल शर्मा, पंडित लाल चंद गौतम,बाबू लाल सैनी, नवीन कुमार शर्मा,सुधीर कुमार शर्मा, जिनेन्द्र कुमार प्रजापति,केशव शर्मा,विनोद चौधरी, रणजीत सिंह गुर्जर, सुमेर सिंह शेखावत, राम दयाल जाट, आशीष जैन,राम राय चौधरी,कुलदीप मीना शेषा,दिनेश कुमार दीक्षित, राम राज खाती, भेरू लाल मीणा,श्रीराम शर्मा,

श्रीमती कृष्णा गुप्ता,दयानंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, नित्यानंद शर्मा, राहुल गौतम, अमित शर्मा सहित भारत तिब्बत सहयोग मंच के अनेक कार्यकर्ता एवं शिव भक्त गण उपस्थित थे।


أحدث أقدم