![]() |
| (बामनवास) |
![]() |
| (बौंली) |
सवाई माधोपुर/बामनवास/बौंली (चन्द्रशेखर शर्मा)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद डा. किरोडीलाल के दिल्ली स्थित आवास पर कादीर अली राजस्थानी नामक व्यक्ति के द्वारा डाक द्वारा पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी के बाद सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा एवं टोंक आदि जिलों में जननेता के रूप में विख्यात डा. किरोड़ी के समर्थकों, मीणा समाज के लोगों, हिन्दू वादी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा भाजपा नेता की सुरक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ- साथ मीणा समाज के लोग ही नहीं अपितु आमजन भी सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने पर आमादा है। डाक्टर के समर्थकों द्वारा विभिन्न जगहों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को विरोध प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपे गए। इस संबंध में मंगलवार को बामनवास के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपजिला कलेक्टर रतनलाल योगी को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया है, कि डा. किरोडी लाल को जो जान से मारने की धमकी भरा पत्र दिया गया है उसकी सीबीआई से जाँच कराईं जाए एवं कादीर अली नाम के आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर उचित दण्ड दिया जाए। ज्ञापन में डा. किरोडीलाल को जेड प्लस की सुरक्षा की भी मांग की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि डा. किरोडीलाल की सुरक्षा को लेकर विगत 5 माह पहले ज्ञापन दिया जाकर सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई सुरक्षा नही दी गई। किरोड़ी समर्थकों ने यह भी कहा कि डा. किरोडी लाल को राज्य सरकार द्वारा जानबूझकर कर सुरक्षा मुहैया कराने में लेट लतीफी की जा रही है। सुरक्षा में देरी किए जाने पर अगर डा. किरोडी को ख़रोंच भी आई तो समर्थक चुप नहीं बैठेंगे बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि डाक्टर का जहां पसीना गिरता है वहां उनके समर्थक व कार्यकर्ता खून बहाने को तैयार रहते हैं। बामनवास उपखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचरण बोहरा, भाजपा नेता केदार मीणा,पूर्व सरपंच बाबूलाल गुर्जर,सरपंच प्रतिनिधि रामलाल मीणा,पूर्व सरपंच ज्ञानसिंह गुर्जर,हरकेश झार्रा, हुकमसिह गुर्जर, अशोक जोरवाल, अजय टुण्डीला,कमलेश,मुकेश जयसवाल, र्गिराज भावड़, नानजी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं मीणा समाज के लोग तथा हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
भाजपा के कद्दावर नेता किरोड़ी लाल मीणा को धमकी देने वाले अपराधी को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दण्ड दिया जाए-मीणा


