Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक





पौधारोपण कर गौवंश को खिलाया हरा चारा , मरीजों को बांटे गए फल, परशुराम मंदिर में सुन्दर काण्ड पाठ का पठन।

लालसोट/दौसा (चन्द्रशेखर शर्मा)। विप्र सेना लालसोट की ओर से मंगलवार को विप्र सेना का द्वितीय स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सामाजिक सरोकार के बीच मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत भूतेश्वर गौशाला डिडवाना में गायों को हरा चारा खिलाकर गौमाताओं का आशीर्वाद लिया गया वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का बखूबी संदेश दिया गया। इसके अलावा लालसोट उपखण्ड मुख्यालय स्थित महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला में भगवान श्री परशुराम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड के पठन-पाठन में विप्र बन्धुओं द्वारा परस्पर भाग लिया गया। नगर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने बताया की इस अवसर पर विप्र सेना ईकाई लालसोट एवं विप्र सेना राहुवास की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिनमें विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा मनोहरका,तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद भाया, नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा पत्रकार, राहुवास तहसील अध्यक्ष पवन शर्मा व्यास, लालसोट उपाध्यक्ष अभिनव जैमिनी,राहुवास मीडिया प्रभारी गौरी शंकर शर्मा,गौरव जोशी, सचिन बुर्जा, मायाराम पुरोहित, रामस्वरूप शास्त्री, बाबूलाल जोशी सुरतपुरा,रवि मिश्रा आदि शामिल हैं। विप्र सेना लालसोट विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा,राहुवास तहसील अध्यक्ष पवन व्यास ने बताया कि विप्र सेना के दूसरे स्थापना दिवस पर देश के 11 राज्यों में और राजस्थान में 150 से अधिक जगहों पर स्थापना दिवस मनाया गया।

Previous Post Next Post