Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


भाजपा नेत्री श्रीमती आशा मीणा के साथ अतिथियों ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

सवाईमाधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। भाजपा शहर मण्डल सवाई माधोपुर की कार्यसमिति की बैठक बुधवार दोपहर 2 बजे परमहंस आश्रम में आयोजित की गई। मण्डल महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि मण्डल कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आशा मीणा रही , जबकि अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पू्र्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व  जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, मण्डल प्रभारी/जिला मंत्री जम्बू कुमार जैन, हरिप्रसाद गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल जैन, रामकिशोर अग्रवाल,पूर्व सभापति श्याम सिंहल, कमलेश जैलिया,वरिष्ठ नेता सचिन सैनी व अशोक बैण्डवाल आदि भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और वन्देमातरम का गान किया गया। इस दौरान मण्डल महामंत्री मनीष माहेश्वरी व रामकिशोर सैनी द्वारा भाजपा का दुपट्टा व टोपी पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार  किया गया।अतिथि स्वागत भाषण में पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने मण्डल की ओर से सभी का अभिन्दन किया गया। जहां उद्घाटन सत्र में जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता ने संगठन की रीति- नीतियों से अवगत कराया वहीं पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने स्थानीय राजनीतिक शोषण व मण्डल क्षैत्र की जन समस्याओं को प्रस्तुत करते हुए राजनीतिक प्रस्ताव रखा। सभी की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन व समर्थन पूर्व सभापति श्याम सिंहल ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन ने बुथ सशक्तिकरण के तहत पन्ना प्रमुख अभियान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग ने केन्द्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। पूर्व सभापति कमलेश जैलिया ने राज्य सरकार की विफलताओं को प्रस्तुत किया तो पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल जैन ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में नि:स्वार्थ भाव से काम करने व पार्टी सर्वोपरि की भावना से कार्य करने की सीख दी। संगठन सत्र में मण्डल प्रभारी जम्बू कुमार जैन ने मण्डल का वृहत रखा तब पश्चात मण्डल अध्यक्ष ने मण्डल द्वारा अब तक किये गए कार्यो की जानकारी दी तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान  के तहत मण्डल में चल रहे कार्यो की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। समापन सत्र में सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाकर भाजपा नेता श्रीमति आशा मीणा के साथ मिलकर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्रीमति मीणा ने मण्डल के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से परिचय कर उनके हालचाल जाने। इस अवसर पर मण्डल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी,मण्डल के पदाधिकारी, पार्षद,बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी व मण्डल के  वरिष्ठ कार्यकर्ता व विशिष्ट आमन्त्रित सदस्य उपस्थित रहे।

أحدث أقدم