Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


कपड़े के बैग वितरित कर पॉलीथिन कैरी बैग का बहिष्कार करने की अपील की 

सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा।
बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भोर अभियान के तहत बुधवार को रणथम्भोर नेशनल पार्क परिक्षेत्र में स्थित विश्व विख्यात त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग में आने - जाने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े के बैग वितरित किए तथा पॉलीथिन कैरी बैग का बहिष्कार करने की अपील की गई साथ ही प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी  किया गया। ज्ञातव्य है कि, संस्था के द्वारा पिछले 3 वर्ष से हर महीने गणेश चतुर्थी के दिन जोगी महल गेट पर आने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े के बैग वितरित किए जाते हैं तथा लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाता है।

अभियान के माध्यम से यह संस्था लगातार रणथंभौर परिक्षेत्र को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए धरातल पर कार्य कर रही है जिसके तहत हर सप्ताह एक स्थान तय कर रणथंभौर परिक्षेत्र के पर्यटन स्थलों , मंदिरों आदि जगहों पर साफ सफाई की जाती है व हर सप्ताह बुधवार व शुक्रवार के दिन रणथंबोर से सटे गांवो में जाकर गांव वासियों को कपड़े के बैग वितरित कर प्लास्टिक व पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया जाता है, ताकि  रणथंभौर एवं वन्यजीवों तथा पर्यावरण को प्लास्टिक पॉलिथीन से किसी प्रकार का नुकसान ना हो। इस अवसर पर वन विभाग जोगीमहल की फोरेस्टर श्रीमती रामसिया बैरवा , श्रीमती काली मीना,धारासिंह गुर्जर, खेमसिंह सिंह एवं संस्था के सदस्य  विष्णु सैनी , विमलेश कुतलपुरा , मोनू वैष्णव, सुधीर सैनी, विकास सैनी, अजय कुतलपुरा, रामावतार सैनी , राजेश माधोसिंहपूरा तथा रूप सिंह मीणा आदि भी मौजूद रहे।



Previous Post Next Post