चौथ का बरवाडा़ रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बने फ़ुट ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण
पौधारोपण कार्यक्रम में भी की शिरकत।
सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा। टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया सावन मास के पहले दिन गुरुवार को शिवाड़ पहुंचे और घुश्मेश्वर महादेव मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवाड़ से चौथ का बरवाड़ा जाते समय रास्ते में बकरी ओर भेड़ चरा रही महिलाओं ओर पुरुषों से मुलाकात की और बरसात के मौसम को देखते हुए उन्हें कपड़े ओर छाते भेंट किए। उसके बाद पाँवड़ेरा पंचायत में 20 लाख रुपए की लागत से बन रहे अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का निरीक्षण किया और यहां पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को जागरूक किया। आपको बता दें कि सवाई माधोपुर जिले में क़रीब 150 तालाब अमृत सरोवर योजना में बनाए जाएँगे जिनमें से 100 तालाबों के कार्य प्रगति पर हैं। सरकार की माने तो इन पर क़रीब 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। जोनापुरिया ने चौथका बरवाडा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उचित मूल्य की दुकान पर मुफ़्त राशन बांट कर भी लोगों को लाभान्वित किया। सांसद ने चौथ का बरवाडा पंचायत समिति में जनसुनवाई भी की और चौथका बरवाडा रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बने फ़ुट ओवर ब्रिज का खंड़ार विधायक अशोक बैरवा के साथ लोकार्पण भी किया। इस दौरान रेलवे परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में भी शिरकत की । उसके बाद चन्दलाई में बूथ सशक्तिकरण की टोली के साथ मीटिंग की सांसद ने विगत दिवस टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा के विधायक,पूर्व विधायक,जिला प्रमुख,पूर्व जिला प्रमुख,जिला अध्यक्ष,पूर्व जिला अध्यक्ष.जिला कार्यकारिणी सदस्य,जिला कार्यसमिति सदस्य,चैयरमैन,पूर्व चैयरमैन,मंडल अध्यक्ष,पूर्व मण्डल अध्यक्ष,जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों के साथ बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की।




