एनआईसी की और से राज्य डिजिटल गवर्नेन्स के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों को कराया रूबरू।
दौसा(राजस्थान) चन्द्रशेखर शर्मा। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टे्रट सभागार भवन में आयोजित बैठक में एन आई सी की और से राज्य डिजिटल गर्वेर्नेन्स के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों को पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी गई । इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता ने एन आई सी के द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विभिन्न प्रोजेक्टस आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभन्न वेब पोर्टल , मोबाइल एव जैसे इट्रीगेटेड कायनेशियल मेनेटमेट सिस्टम,पे-मैनेजर, राजकोष, ई- ग्राम, ई धरती- ई पंजीयन, पहचान पोर्टल, वाहर साथी, आई .आर. ए. डी. पेंशन, सेशिल पेंशन इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि डिजिटल एवं मोबाइल गर्वेन्स के माध्यम से राजकीय कार्यो में सुगमता आयी है, इसे अधिक से अधिक बढावा देना चाहिए। इस दौरान उप वन संरक्षक वी केतन कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीना नीरू तुलसीराम, सहायक कलक्टर मनीषा बालोत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भरत लाल मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामहेत मीणा,जलदाय विभाग से के सी मीना, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवराम मीणा,उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 दीपक शर्मा, कोषाधिकारी रामचरण मीणा ,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीना, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉक्टर प्रहलाद सिंह मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डा0 धर्मवीर मीना, मुख्य आयोजना अधिकारी फूल सिंह मीना,श्रम निरीक्षक नमोनारायण मीना, उप निदेशक कृषि शंकर लाल मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डा0 करतार सिंह मीना, सहायक निदेशक बाल संरक्षण डा0 जयकिशन मीना,जिला रोजगार अधिकारी जगदीश निर्वाण सहित विभिन्न विभगाों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
