Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू  के राष्ट्रपति चुने जाने पर महिला मोर्चा ने जताया हर्ष

सवाई माधोपुर /चन्द्रशेखर शर्मा। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाना गौरवमय क्षण है, महिलाओं का सर्वोच्च पद पर पहुंचना महिलाओं के सम्मान के साथ सभी के लिए गर्व का विषय भी है ।

भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष आशा शर्मा के हवाले से जिला महामंत्री महिला मोर्चा सीमा गौत्तम बताया कि मुर्मू जी के राष्ट्रपति चुने जाने पर महिलामोर्चा ने  हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि द्रोपदी जी का महिला आदिवासी के रूप में राष्ट्रपति चुना जाना बहुत ही गौरव की बात है।

सीमा ने जिला अध्यक्ष आशा के हवाले से बताया कि  इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बधाई दी एवं मिठाई खिलाई ,साथ ही  पौधारोपण कर सभी को बधाई दी तथा प्रधानमंत्री  का आभार व्यक्त किया 

इस अवसर पर जिला महामंत्री सीमा गौतमके अलावा  जिला मंत्री सावित्री शर्मा भाजपा कार्यकर्ता गायत्री जांगिड़ सहित कई महिला  भाजपाकार्यकर्ता महिला मोर्चा मौजूद रही ।

أحدث أقدم