ब्लॉक स्तरीय कृषि बजट घोषणा आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित
कृषि अधिकारियों ने कृषि विभाग की योजनाओं पर अनुदान के बारे में दी जानकारी
दौसा/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। कृषि बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की ब्लाॅक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला शुक्रवार को दौसा जिले की महवा पंचायत समिति के सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला में विकास अधिकारी पंचायत समिति महवा विनय मित्रा ने बताया कि राज्य मे पहली बार कृषि बजट अलग से प्रस्तुत हुआ है। कृषि बजट मे उल्लेखित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि ब्लाक के कृषकों को लाभान्वित किया जा सके।कृषि अधिकारी दौसा अशोक कुमार मीना ने कृषि बजट घोषणा 2022-23 मे जिले को प्राप्त भौतिक लक्ष्य, कृषक पात्राता एवं प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि जिले को राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन अन्तर्गत फार्म पोण्ड, सिंचाई पाईप लाईन, राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन अन्तर्गत तारबंदी, व उद्यान विभाग द्वारा संचालित ड्रिप, फव्वारा स्थापना, सामुदायिक जल स्त्रोत, ग्रीन, शेडनेट हाऊस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग की स्थापना, फल बगीचो की स्थापना, कम लागत प्याज भण्डारण संरचना, सोलर पम्प सयंत्रा इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। मीना ने बताया कि एक ही जगह पर न्यूनतम 1.5 हैक्टेयर भूमि पर एक या दो से अधिक कृषक तारबंदी करते है तो उन्हें प्रति कृकृषक 400 रनिग मीटर लम्बाई पर लघु - सीमांत कृषकों को अधिकतम 48000 व सामान्य कृषकों को 40000 का अनुदान विभाग द्वारा दिया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि बंटी गुर्जर ने बताया कि ब्लाक के सभी जनप्रतिनिधियों को कृषि विभाग की योजनाओं से अवगत करवायें। ताकि योजनाओं का प्रचार - प्रसार सही तरह से हो व अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सके। लक्ष्मीनारायण शर्मा ने आत्मा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। सहायक कृषि अधिकारी महवा निर्भय सिंह ने विभागीय योजनाओं पर अनुदान हेतु पत्रावली आनलाइन करवाने के बारे में बताया। कार्यशाला में सहायक कृषि अधिकारी खेड़ला बुजुर्ग नीरज गुर्जर , सहायक कृषि अधिकारी गाजीपुर राजू सिंह गुर्जर , कृषि पर्यवेक्षक समलेटी खेमराज मीना , कृषि पर्यवेक्षक बाडा बुजुर्ग पुखराज मीना सहित विभाग के अन्य अधिकारी - कर्मचारी व उपप्रधान सुनीता बैरवा , जिला परिषद सदस्य कमला केसरा , सरपंच गाजीपुर सागर सिंह मीना, सरपंच खेड़ला बुजुर्ग मोहन सिंह जाटव, सरपंच तालचिडि़ गोवर्धन सैनी , सरपंच रामगढ़ बनवारी लाल मीना व सैकड़ो किसानों ने भाग लिया ।

