Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर मंडल से किसान  मोर्चा प्रदेश मंत्री व वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी मीणा ने की पौधारोपण अभियान की विधिवत शुरुआत।

सवाई माधोपुर/मलारनाडूंगर (चन्द्रशेखर शर्मा)।आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपल्क्ष में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की और से प्रदेश भर में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान का आज प्रदेश प्रभारी व प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा द्वारा ग्राम बरियारा में लहकोड़ माता मंदिर परिसर में लहसोडा व इमली का पौधा लगाकर श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मीणा ने कहा कि धरती के सिंगार एवं मानव जीवन के लिए वृक्षारोपण अति महत्वपूर्ण है इनके बिना मानव जीवन संकट में आ सकता है हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम प्रतिवर्ष एक पौधा जरूर लगाएं तथा परिवार के एक एक व्यक्ति से पौधा लगवाएंगे।  इस बार जितने पौधे किसान मोर्चा की तरफ से लगाएंगे उन सबका अगले वर्ष जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष जीतराम गुर्जर,बोली एसटी मोर्चा अध्यक्ष रामराज मीणा, रामस्वरूप मेरोठा,रामअवतार मीणा, गणपत सिंह पूर्वीया, हरिमोहन मीणा, सहित कई लोग उपस्थित थे।


               

Previous Post Next Post