Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

किशनगढ़ । वार्ड 14 के वाशिन्दों ने अपने वार्ड की बदहाली से परेशान होकर आयुक्त विश्नोई को सोमवार को ज्ञापन सौपकर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की । शिव सेना हिंदुस्तान के उपजिला प्रमुख शिवारावत ने बताया कि हमारे वार्ड संख्या 14 में विगत 15 वर्षों से न तो नालियां बनी न ही सड़क का निर्माण हुआ है । स्थानीय पार्षद को कई बार कहने के बाद भी आज दिन तक सड़क और नाली निर्माण नही हुआ है । और बारिश के मौसम में वार्ड की हालत बहुत ही खराब है । रोजाना कोई न कोई कीचड़ में गिर रहा है । पार्षद को कहने पर भी हमारी नही सुन रहा है । इसी से परेशान होकर आज आयुक्त नगरपरिषद को ज्ञापन दिया है ।  



أحدث أقدم