माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ रिपोर्ट भैरव सिंह । तेली मोहल्ला स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चंद्रप्रभु महिला मंडल के तत्वावधान में बुधवार को भगवान चंद्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर विधान पूजन का आयोजन किया गया। प्रातः भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात विशेष पूजा अर्चना करते हुए निर्वाण मोदक चढ़ाया गया। दोपहर में महिला मंडल द्वारा श्री चंद्रप्रभु विधान पूजन का आयोजन किया गया। विधान पूजन के दौरान विनय पाठ, देव शास्त्र गुरु एवं 24 तीर्थंकर भगवान की पूजन के पश्चात विधान पूजन में भक्ति भाव से 124 अर्घ्य समर्पित किए गए। शाम को आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्मला पाटनी, गोरा पांड्या, निशा पाटनी, रेनू अजमेरा, लाडा देवी, शोभा वेद, विमला वेद, सुशील काला सहित अनेक भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन