दौसा/चन्द्रशेखर शर्मा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केंद्र दौसा द्वारा जिला युवा अधिकारी राकेश अलोरिया के नेतृत्व में राजेश पायलट स्टेडियम मे दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक कलक्टर मनीषा बालोत, विशिष्ट अतिथि राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन राजस्थान पवन अमरावत, जिला खेल अधिकारी मानसिंह जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, परियोजना समन्वयक महेश आर्चाय ,गांधी विचारक एवं साहित्यकार डा.ॅ रामवीर सिंह साहिल एवं महात्मा गांधी दर्र्शन समिति जिला समन्वयक राजेश उदाला, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ शिवचरण रावत, सीताराम दायमा आदि मौजूद रहे। इसी दौरान प्रेरणा स्रोत प्रसिद्ध गांधीवादी स्र्वर्गीय श्री सुब्बाराव की प्रथम जयंती मनाई गयी तथा विचार प्रस्तुत किए। जिला युवा अधकिारी राकेश अलोरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, लम्बी कूद, ऊँची कूद, दौड़ 100 मी. एवं 400 मी. आदि खेलो में जिले में के आठ ब्लॉक से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीमों नें जिला स्तर पर भाग लिया। कबड्डी छात्र वर्ग में दौसा एवं छात्रा वर्ग में नांगल राजावतान, वॉलीबॉल शूटिंग में दौसा एवं स्मसिंग में लवाण, खो-खो छात्र वर्ग में सिकराय एवं छात्रा वर्ग में रामगढ़ पचवारा टीम विजेता रही। सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में राजेश कुमार गुर्जर नांगल राजावतान एवं छात्रा वर्ग में मंजू मीणा लवाण प्रथम स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में दिनेश कुमार मीणा लवाण एवं छात्रा वर्ग में पूजा मीणा लालसोट प्रथम स्थान पर रहे। ऊंची कूद छात्र वर्ग में पुष्पेंद्र प्रजापत महवा एवं छात्रा वर्ग में रीना मीणा सिकराय प्रथम स्थान पर तथा लंबी कूद छात्र वर्ग में सुभाष पोसवाल दौसा छात्रा वर्ग में पूजा मीणा लालसोट प्रथम स्थान पर रहे। नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रतिभागियों को मेडल एवं र्सटिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रामवीर चौधरी और एनवाईवी एवं मोटिवेशनल स्पीकर अशोक कुवाल ने मंच संचालन करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक दल के रूप में पूरण मल मीणा, इरफान अहमद, फूल चंद बैरवा, नजर हुसैन, रामवीर सिंह चौधरी, कृष्ण अवतार शर्मा , बनवारी लाल गुर्जनर, महेश चंद शर्मा , जितेंद्र कुमार सैनी एवं ललिता रानी शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों नें भाग लिया। इस अवसर पर एपीए रामशंकर शमर, पवन शर्मा मांगीलाल बैरवा, अन्नू मीना, मधुसूदन शर्मा, विजय सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योगेश कसाना, हीरालाल महावर, दिलीप सिंह, दुर्गश गौतम, लखन सिंह, सचिन मीना, दिनेश योगी, राजेश गुर्जर सोहन लाल बैरवा प्रियंका पिगोलिया आदि मौजूद रहे।