दौसा/ चन्द्रशेखर शर्मा। विभागीय निर्देशानुसार सूचना प्रोद्योगिकी और संचार वभिाग ब्लॉक दौसा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दौसा शहर में संचालित 08 ई मित्र कियोस्क धारकों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें से पांच मित्र कियोस्क धारक द्वारा आम जन से निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि लेना पाया गया। 1 कियोस्क धारक द्वारा अन्यत्र स्थान पर ई - मित्र सेवा देना पाया गया ।
प्रोग्रामर सुनील कुमार मीणा द्वारा बताया गया कि उक्त सभी अनियमितता वाले कियोस्क धारको पर एक हजार रुपए की शास्ति आरोपित एवं 15 दिवस के लिए ई - मित्र निष्कि्रय करने की कारवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में सहायक प्रोग्रामर देवी सहाय मीणा, सहायक प्रोग्रामर युवरानी मीणा , तारा सिंह वर्मा सूचना सहायक एवं सतीश कुमार मौर्य सूचना सहायक मौजूद रहे।