भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
बाड़ी । उपखंड में पुराना थाना परिसर में नगर पालिका द्वारा बनाई गई गौशाला में शहर में विचरण कर रही गौ माताओं को आज से कुछ दिन पूर्व कप कपाती सर्दी के मौसम में एकत्रित किया गया। जिनकी सेवा का कार्य नगर पालिका एवं गौ सेवकों के द्वारा किया जा रहा है।गौ माताओं के लिए नगर पालिका एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से भोजन पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। आज बसंत पंचमी के पावन शुभ अवसर पर नगर पालिका के चेयरमैन होतम सिंह जाटव की अध्यक्षता में गौ माताओं का हल्दी चावल के साथ पूजन किया गया। ग्यारह घी के दीपकों से गौ माताओं की आरती की गई।बूंदी के लड्डू का प्रसाद लगाकर गौ माताओं को खिलाया गया। गौ माताओं को हरा चारा एवम् गुड़ खिलाया गया। एवं बाड़ी के प्रमुख संगीतकार डॉ अशोक शर्मा, पवन चंसौरीया, प्रभात शर्मा, अनुज शर्मा ढोलक वादक विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष महेश भटेले द्वारा हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे का संगीतमय ढोलक बाजे के साथ संकीर्तन किया गया। संकीर्तन में गौ माताओं के साथ श्रद्धालु भी झूमने लगे। जिन्होने संगीतमय संकीर्तन का भरपूर आनंद प्राप्त किया। नगर पालिका के चेयरमैन होतम सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन द्वारा किए गए आव्हान पर जल्द से जल्द विधायक महोदय से चर्चा कर गौ शाला को स्थाई गौ शाला में परिवर्तित किया जायेगा। जनता जनार्दन का फैसला हमारे लिए सर्वोपरि है। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक एवं गौशाला प्रभारी सीताराम शर्मा ने बताया कि अभी हाल ही में जो गौ माताएं बाजार एवं गलियों में विचरण कर रही हैं उनको भी इसी गौशाला में अंदर किया जाएगा क्योंकि गलियों एवं बाजारों में गौ माता पॉलीथिन का शेवन करती है। और बीमारी से ग्रसित हो जाती है। जिससे हमको बहुत पीड़ा होती है। विहिप के जिला मठ मंदिर प्रमुख अंजनी पाराशर ने बताया कि मेरे हिंदू भाईयों द्वारा कुछ दिनों से यह विषय सामने आया है कि अस्थाई गौ शाला को स्थाई गौ शाला बनाया जाए जिस पर मठ मंदिर प्रमुख अंजनी पाराशर ने नगर पालिका के चैयरमैन होतम सिंह जाटव से वार्तालाप किए हैं। जल्द ही इस गौशाला को स्थाई गौशाला में परिवर्तित किया जाएगा। और इस गौ शाला की संपूर्ण व्यवस्था पूरी की जाएंगी। यह गौ शाला शहर के बीच में है। संपूर्ण नगर वासियों का सहयोग मिलेगा। जिससे हमारे राष्ट्र धर्म के प्रयास सार्थक होंगे। हमारे सनातन धर्म में गौ माताओं की सेवा एवं गौ रक्षा, मठ मंदिरों की देखरेख, साधु संतों का सम्मान एवं उनकी सुचारू व्यवस्था की जिम्मेदारी हमारी बनती है जिसको हम पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। हर बो कार्य किया जायेगा जिससे हमारा सनातन धर्म मजबूत हो। हमारा संगठन अराजनैतिक संगठन है और इस मंच को अराजनैतिक मानकर ही सर्व हिंदू समाज के अंदर समरसता का भाव जाग्रत किया जायेगा। क्यों कि समाज की एकजुटता से हर असंभव कार्य संभव किया जा सकता है।इस दौरान नगर पालिका चैयरमैन होतम सिंह जाटव, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सीताराम शर्मा, विहिप के जिला मठ मंदिर प्रमुख अंजनी पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष महेश भटेले, डाक्टर अशोक शर्मा, प्रभात शर्मा, अनुज शर्मा, पवन चंसौरीया, राजकीय संवेदक तेज पाराशर, मुकेश विधौलीया, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के नगर अध्यक्ष शुभम् शर्मा, गौ सेवा समिति के कर्मठ कार्यकर्ता मोनू तिवारी, चंदू पंडित, सचिन दीक्षित, नीरज शुक्ला, आकाश कप रेले, राकेश विधौलिया, राजा बाबू, बंदर प्रेमी रामकुमार चौधरी, विहिप के सत्संग प्रमुख चिम्मन दास, राजेश समाधीया, रजनीकान्त पाराशर, राकेश शर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।