Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


कांग्रेस की विचारधारा देश की एकता, अखंडता व लोकतंत्र को मजबूत करने वाली है

जयपुर/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी ओर से जारी बयान में कहा कि, पीएम मोदी द्वारा दिए गए इंटरव्यू में कांग्रेस पार्टी पर जो टिप्पणियां की गई हैंं,वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कांग्रेस की विचारधारा देश की एकता, अखंडता व लोकतंत्र को मजबूत करने वाली है। श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी, सरदार बेअंत सिंह, श्री बलवंत राय मेहता समेत जिस पार्टी के तमाम नेताओं ने आजादी के बाद भी देश की एकता एवं अखंडता के लिए शहादत दी हो उस पार्टी की निंदा करना बहुत ही दुखद है। भाजपा की विचारधारा ने देश का जो हाल बनाया है वह पूरा देश देख रहा है। 

आज भाजपा की विचारधारा के कारण देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं डरी हुई हैं। स्कूल एवं कॉलेजों में जाने वाले बच्चे बढ़ती बेरोजगारी के कारण अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भाजपा की विचारधारा ने देश में आपसी अविश्वास, तनाव एवं हिंसा का माहौल बना दिया है। भारत की पहचान दुनियाभर में 'अनेकता में एकता' वाले देश की थी जो आज धूमिल हो रही है। देशवासी बीजेपी-आरएसएस की फासिस्ट सोच को पूर्णत: खारिज करेंगे।

أحدث أقدم