Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

किशनगढ़ । मां भारती रक्षा मंच के द्वारा आज 14 फरवरी पुलवामा शहीद दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर सायं 5:00 बजे शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुलवामा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया मंच के संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा वैलेंटाइन डे जो कि हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है फिर भी मनाते हैं किंतु एक चीज भूल जाते हैं इस दिन एक और घटनाक्रम घटित हुआ था शायद वह घटनाक्रम हम समय पर याद नहीं कर पाते किंतु हमारे देश से हमें प्रेम है तो उस घटनाक्रम को भी याद करना चाहिए ।मंच के उपाध्यक्ष सुरेश शारदा ने शहीदों को याद करते हुए बताया की 14 फरवरी के दिन पुलवामा हत्याकांड आतंकवादियों ने किया था। उसमें हमारे देश के 45 जवान शहीद हो गए थे । आज उनकी याद में जयपुर रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर शहीदों को याद किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के संरक्षक लक्ष्मीनारायण  सोनगरा, राजेश नवहाल,अध्यक्ष अश्विनी परिहार, सचिव राकेश  सोनी, सहसचिव डा विनय सिंह, प्रवक्ता पवन जोशी,  उपाध्यक्ष दौलत सोनी, महेंद्र सिंह, बद्रीनारायण शर्मा, श्याम सारण, एवं अन्य सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

أحدث أقدم