73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद निवास टोंक में किया ध्वजारोहण, माधोपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत 26जनवरी पर मिठाई बांटकर लोगों को कराया मीठा मुंह जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु बांटे गर्म कंबल
सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद निवास टोंक में ध्वजारोहण किया। उसके बाद टोंक से सवाईमाधोपुर जाते समय रास्ते में ग्रामीण महिलाओं को रोककर उनसे मुुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किये।इसकेे बाद सवाईमाधोपुर पहुुंंच कर भाजपा काार्यालय में ध्वजारोहण किया।
लोकसभा सदस्य ने सवाईमाधोपुर पुलिस लाईन ग्राउण्ड में 73 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राजकीय कार्यक्रम में भी बतौर अतिथि शिरकत की। उसके बाद सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय पर जरूरतमंदो को ठंड से बचाव हेतु गर्म कम्बलों का वितरण किया। उसके बाद वाापस टोंक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकरलाल ठाड़ा की माताजी स्वर्गीय रामूबाई जी की तीये की बैठक में शामिल होने के लिए उनियारा की याात्रा की। यहां विवेकानन्द विद्यालय में पहुँचकर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के सदस्यों को ढ़ाढस बंंधाया, इसके अलावा उनियारा बस स्टैंड पर लोगों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही अधिकारियों को फ़ोन कर जल्द से जल्द समस्या समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताा सांसद के साथ मौजूद रहे।