Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। भाजपा नेत्री एवं पार्टी की प्रदेश प्रतिनिधि आशा मीणा की ओर से इन दिनों सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के भीतर निर्धन तबके के मजदूर परिवारों एवं असहाय तथा जरूरतमंद लोगोंं को सामाजिक सरोकार के तहत कड़कड़ाती सर्दी के बीच ठिठुरन एवं शीतलहर से बचाने के लिए गर्म वस्त्रों जिनमें मुख्य रुप से कंबल शामिल है का वितरण बखूबी किया जा रहा है। सवाई माधोपुर स्थापना दिवस से पूर्व ही चला यह सिलसिला आज भी अनवरत जारी है। इसके अलावा सवाई माधोपुर विधानसभा प्रत्याशी रही श्रीमती आशा मीणा द्वारा सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में पहुंचकर आमजन से मुलाकात कर उनकी व्यथा को सुना जा रहा है एवं उनकी समस्या के निराकरण के प्रयास भी किए जा रहे हैं।     

महत्वपूर्ण पहलू तो यह है कि श्रीमती आशा मीणा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे परिवारों से मिलने में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरत रही है जिन घरों में किसी भी कारणवश किसी भी सदस्य की मृत्यु हो गई हो। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपा नेत्री द्वारा लगातार शोकाकुल परिवारों को उनके घर पहुंच कर दुखद स्थिति में ढ़ाढस बनाते हुए लगातार सांत्वनाएं प्रदान की जा रही है। शहरी क्षेत्र के असहाय लोग हो या फिर ग्रामीण परिवेश में शामिल  गरीब परिवार सभी को मीणा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर  सर्दी से बचाव हेतु गर्म कम्बल वितरण कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है।  भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी हरी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भाजपा नेत्री आशा मीणा विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। आशा मीणा की एक ईमानदार,पढ़ी-लिखी, मिलनसार एवं अपने काम के प्रति निष्ठावा नेता की छवि क्षेत्र के जनमानस में बसी हुई है। आशा मीणा हर रोज जनता के बीच में रहकर खेती हर किसान  हो या मजदूर व हर वर्ग के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनने व हर समस्या का समाधान करने की कवायद में लगी हुई रहती हैं। गुुुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रदेश  प्रतिनिधि आशा मीना द्वारा कोराना काल के हर दौर में भी कोरोना फाइटर्स एवं गरीबों की मदद करने का हर संभव प्रयास किया गया। इसमें कोई दो राय नहीं है, कि निराशा के इस दौर मेंं आशा ही जनता केे बीच  क्षेत्र के विकास की आश बनकर उभर रही है।


أحدث أقدم