दौसा में हर्षोल्लास से मनाया गया 73 वॉ गणतन्त्र दिवस समारोह
दौसा(चन्द्रशेखर शर्मा)। गणतन्त्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह राजेश पायलेट स्टेडियम के प्रागंण में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वस्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीना ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह में जिला कलक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, उपवन संरक्षक वी केतन कुमार , अध्यक्ष रामजी लाल ओड, जिला प्रमुख हीरा लाल सैनी,नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, उप सभापति कल्पना जैमन, अतिरिक्त जिला कलक्टर राम खिलाडी मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा0 लालचन्द कायल ,मुख्यकार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, एसीईओ सुनील आर्य ,उपखण्ड अधिकारी वृजेन्द्र मीना, सहायक कलक्टर मनीषा बालोत सहित अन्य अधिकारी ,जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जिला स्तरीय समारोह में चिकित्सा एवं स्वस्थ्य मंत्री मंत्री परसादी लाल मीना ने प्रातः 9.05 बजे राजेश पायलट स्टेडियम में ध्वजारोहण किया,परेड का निरीक्षण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशंषा पत्र व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर राम खिलाडी मीना ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में परेड कमाण्डर आर आई श्रीराम मीना के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस के शम्भू दयाल सोनी एसआई,आरएसी के शरद पीसी,महिला पुलिस ने प्रेमलता एसआई तथा होमगार्ड के गोपाल लाल मीना एचपीसी के नेतृत्व में टुकडियों के दल ने मार्च पास्ट किया। समारोह के दौरान कलाजत्था दल द्वारा महेश आचार्य के नेतृत्व में राम गोपाल पांडे,प्रेम प्रकाश तिवाडी,मधुसूदन शर्मा की टीम ने कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण के बारे में आकर्षक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।
समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव एवं वैक्शीनेंशन के बारे में , नगर परिषद की और से स्वच्छता की तथा वन विभाग द्वारा घर घर औषधी वितरण की झांकियो के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।
समारोह में जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, जिलर प्रमुख हीरा लाल सैनी , अध्यक्ष रामजी लाल ओड, नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, उप सभापति कल्पना जैमन, अतिरिक्त जिला कलक्टर आर के मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. लालचन्द कायल, मुख्यकार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना,एसीईओ सुनील आर्य , उप जिला कलक्टर वृजेन्द्र मीना,सहायक कलक्टर मनीषा बालोत, पीएमओ डा.शिवराम मीना, सीएमएचओ डा0 सुभाष बिलोनिया सहित अन्य अधिकारी ,जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कमला शर्मा व पुष्पेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इससे पूर्व जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने अपने निवास पर तथा कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने, जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना ने ,सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय पर सहायक निदेशक रामजी लाल मीणा ने ध्वजारोहण किया।
जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले में सभी राजकीय कार्यालयों में¬ तथा आमजन के द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डारोहण किया गया।