Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 


किसान सभा जिला अध्यक्ष कानजी मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसान- मजदूर व बेरोजगारों को गांव- गांव ढाणी- ढाणी में जाकर बांटें पीले चावल व पंपलेट  

सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। राजस्थान किसान सभा जिला अध्यक्ष कानजी मीणा द्वारा बुधवार 26 जनवरी को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जन आंदोलन बाबत मलारना डूंगर तहसील क्षेत्र के लगभग दर्जन भर गांवों का दौरा किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर राजस्थान किसान सभा के बैनर तले जिला अध्यक्ष कानजी मीणा के नेतृत्व में 31 जनवरी 2022 को किसानों के साथ वादा करके मुकरने के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम सभी तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगाा। किसान मोर्चा के लंबे संघर्ष एवं 750 किसानों की शहादत के बाद केंद्र सरकार द्वारा किए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में 31 जनवरी 2022 को अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित होकर दोपहर 11:00 बजे  मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने पुतला दहन कर  विरोध प्रदर्शन किया करेंगे। जिसमें निम्न मांगे शामिल हैं, एमएसपी की गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना,  शहीद 750 किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता दो, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से लक्ष्मीपुर प्रकरण में इस्तीफा लो, यह तय करो कि किसानों की खराब फसल का बीमा क्लेम मुआवजा राशि किसानों के खातों में आनी चाहिए व राजस्थान की कांग्रेस एवं  केंद्र की भाजपा सरकार  किसानों से किया गया वादा संपूर्ण कर्ज माफी का उसको पूरा करें इन समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष कॉमरेड कानजी मीणा वह सभी किसान सभा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसान मजदूर बेरोजगारों को गांव- गांव ढाणी - ढाणी में पीले चावल व  पंपलेट बांटकर 31 जनवरी 2022 को किसान आंदोलन के आव्हान के लिए क्षेत्र के किसानों को जागरूक किया । तााकि किसान अधिक से अधिक  संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे और इस राष्ट्रीय आवहान को सफल बनावे। केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने किसानों की इन मुख्य मांगों को स्वीकार नहीं किया तो आने वाले समय में किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार व प्रशासन की होगी।

Previous Post Next Post