Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



दौसा (चन्द्रशेखर शर्मा)। जिला मुख्यालय स्थित राजेश पायलट स्टेडियम में आयोजित 73वें गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर बुधवार को मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने जिले की  28 प्रतिभाओं को प्रशस्ति प्रत्र व समृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।  

उल्लेखनीय कार्य करने पर सियाराम मीना सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय नांगल राजावतान को बिना बजट के आमजन के सहयोग से कॉलेज प्रागण में वृक्षारोपण तथा जमीन को समतल कर तार बंदी कार्य करने के लिये , शिव शंकर सोनी अध्यक्ष  संस्था  रोटरी क्लब दौसा को शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य व सामाजिक उत्थान के कार्याे मे ंसंस्था द्वारा कार्य करवाया जाना वृक्षारोपण, जलसंचयन एवं पुर्नभरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के  लिये , अभिषेक कुमार निर्वाण दौसा को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के संगीत विभाग से संगीत स्नातक परीक्षा 2020 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, श्री धीरज शर्मा छातर्् कम्प्यूटर साईन्स एण्ड इंजी.राजेश पायलेट राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जिरोता खुर्द, दौसा को प्राविधिक शिक्षा मण्डल, जोधपुर की वरीयता सूची में ंतृतीय स्थान प्राप्त कर कांलेज का नाम रोश करने पर, कौशल कुमार मिश्रा कनिष्ठ सहायक जिला कलेक्टे्रट  दौसा को  राजस्व  अनुभाग मतें निष्ठापूर्वक राज्य कार्य किये जाने पर, मनीषा शर्मा वरिष्ठ सहायक जिला कलेक्टे्रट दौसा को  कोविड - 19 परीक्षा आयोजन, चुनाव कार्य एवं विधि संबंधी कार्यो का समय पर तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा से पूर्ण किये जाने पर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार उल्लेखनीय कार्य करने पर महावीर सिंह स्वयं सेवक नागरिक सुरक्षा दौसा को गेटोलाव सरोवर में डूबते हुए दो व्यक्तियों को जीवति बाहर निकालने पर ,हरदेव राठी वरिष्ठ सहायक पुलिस अधीक्ष्यक कार्यालय दौसा को राजकार्य का सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से पालन किये जाने पर, ओमप्रकाश कानि. 343 पुलिस वृत कार्यालय महवा को गरीब बच्चों हेतु निशुल्क  लाईब्रेरी  संचालित  की गई तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोटा में राशि 5,50000 रूपये सहयोग राशि से एक कमरे का निर्माण कार्य करवाये जाने पर, श्रीमती कृष्णा शर्मा आंगनबाडी कार्यकर्ता महिला एव ंबाल विकास विभाग दौसा को आंगनबाडी केन्द्र का सफल संचालन एवं कोरोना वारियर्स के रूप म ेंटीका करण कार्य सराहनीय कार्य करने पर, डा0 सत्यनारायण खण्डेलवाल सीनियर चाईल्ड स्पेस्टलिस्ट दौसा को रा0उ0मा0वि0 सैथल में लगभग 11 लाख रूपये की लागत से विज्ञान हॉल बनवाकर विद्यालय को समर्पित किये जाने पर , विश्राम मीना  पूर्व सरपंच कालोता ने 16 दिसम्बर 2021  रेलवे लाईन की पटरी से फिश प्लेट हटी होने की सूचना देर रेल दुर्घटना होने से बचाया गया जिससे  सैकडों लोगो के जीवन की बचाया जाने पर, गोविन्द नारायण  माली सबीबीईओ लालसोट  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दौसा  को  कोविड - 19 के तहत पूरे ब्लॉक में प्रबन्धक में उत्कृष्ठ कार्य करने पर,  मदनलाल बैरवा सहायक प्रशासनिक अधिकारी सीडीईओ कार्यालय दौसा को  कोविड- 19 व चुनाव कार्य में सराहनीय कार्य करने पर,  मनीष कुमार मीना लिपिक स्टेट बैक ऑफ इण्डिया लालसोट रोड दौसा को राज्य सरकार ,केन्द्र सरकार एव ंअन्य विभागो से पेंशन प्राप्त करने वाले बुर्जग पेशनर्स को उनके जीवित प्रमाण पतर्् भरने एव जमा कराने ,रूकी हुई पेशन को पुनः चालू करने मे सहयोग करने पर , धर्मेन्द्र कुमार मीना वरिष्ठ सहायक अध्यापक स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल खेडला खुर्द दौसा को विद्यालय में भामाशाहों से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय विकास  कार्यो में सराहनीय कार्य करने पर, मुकेश चन्द बैरवा उर्फ मुकेश ठीकरिया सामाजिक  कार्यकर्ता सदस्य जिला बाल कल्याण समिति दौसा को बाल अधिकार संरक्षक के  क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य, जरूरतमंद, गरीब, असहाय लोगो की मदद , बाल मजदूरी, भिक्षावृति, कोरोना काल में अनाथ हुये बच्चों को समाजक की मुख्य धारा से जोडकर उनका पूर्न निवास के संबंध कार्य करने पर,डॉ. मुकेश बंसल ऎपिडमियोलॉजिस्ट सीएमएचओ कार्यालय दौसा को कोविड - 19 बचाव एवं नियंत्रण में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर, डॉ. बत्तीलाल मीना चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय दौसा को कोविड- 19 बचाव एवं नियंत्र में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर सम्मानित किया गया।

 समारोह में मुख्य अतिथि ने नीरज कुमार मीना उपखण्ड अधिकारी बांदीकुई को प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 व कोरोना वेक्सिनेशन में उत्कृष्ठ कार्य करने पर,  ओमप्रकाश गुर्जर तहसीलदार बसवा को प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 व कोरोना वक्सिेनेशन में उत्कृष्ठ कार्य करने पर, दिवाकर मीना विकास अधिकारी पंचायत समिति लालसोट को प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना आदि में उत्कृष्ठ कार्य करने पर, कविता तॅवर आशा गा्रमीण क्षेतर्् पीएचसी / सीएचसी आभानेरी बांदीकुई को कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने पर, निरमा गुर्जर आशा ग्रामीण क्षेत्र  सीएचसी/ पीएचसी  पावटा महवा को  कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने पर, पुष्पा कंवर आशा ग्रामीण क्षेत्र पीएचसी खटवा लालसोट को  कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने पर,  रीना  शर्मा आशा शहरी क्षेत्र  यूपीएचसी सोमनाथ चौराहा दौसा को  कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने पर, अंजना शर्मा आशा शहरी क्षेत्र यूपीएचसी सैथल  रोड दौसा को  कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने पर एवं शीला शर्मा आशा शहरी क्षेत्र यूपीएचसी सैथल रोड दौसा को  कार्य  के प्रति कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। 

समारोह में जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, जिला प्रमुख हीरा लाल सैनी , अध्यक्ष रामजी लाल ओड, नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, उप सभापति कल्पना जैमन, अतिरिक्त जिला कलक्टर आर के मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. लालचन्द कायल, मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्वि चरण मीना,एसीईओ सुनील आर्य , उप जिला कलक्टर वृजेन्द्र मीना,सहायक कलक्टर मनीषा बालोत, पीएमओ डा. शिवराम मीना, सीएमएचओ डा. सुभाष बिलोनिया सहित अन्य अधिकारी ,जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कमला शर्मा व पुष्पेन्द्र शर्मा ने किया।


Previous Post Next Post