सामाजिक सरोकार के तहत किए जाने वाले कार्य ही समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण का काम करते हैं -पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर।
गंगापुर सिटी/ सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की ओर से अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सहित,अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, खण्डेलवाल समाज,सैनी समाज, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का स्वागत समारोह एवं अभिनंदन कार्यक्रम बाईपास जयपुर रोड़ स्थित होटल द पर्ल आयोजित किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्रारा सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं साफा एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अभिभाषक संघ सहित सभी सामाजिक संगठनों की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने वाली थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि हमारे संविधान के अंदर अधिकारों के साथ साथ में सामाजिक जिम्मेदारियों का भी उल्लेख है और उसी के तहत प्रत्येक समाज संगठन एवं व्यक्ति को यथासंभव व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण,राष्ट्र निर्माण,में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चूंकि गंगापुर के अंदर कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज का संगठन एवं प्लेटफार्म नही है ऐसी स्थिति में बार एसोसिएशन को पहल करते हुए शिक्षण संस्थान, उपकर्मी संगठन,व्यापार मंडल सहित सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों को साथ लेकर कभी कभी एक साथ बैठने की पहल करनी चाहिए।जिसमें गंगापुर के विकास एवं भविष्य पर चिंतन किया जा सके।इस प्रकार के गोलमेज सम्मेलन सभी अध्यक्षों को बराबर लेकर चलने में सहायक हो सकते हैं।
सम्मेलन को सभापति शिवरतन गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम राजपूत, उपाध्यक्ष गौरव कुमार शर्मा, सचिव समीर खान, सह सचिव अवधेश जोशी,कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव विकास कुमार मीना,पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंघल,दिनेश शर्मा,अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन,जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र मित्तल,महामंत्री राजेन्द्र खारवाल,संरक्षक विशम्भर सिंघल,केदार पितलिया,अग्रवाल समाज अध्यक्ष महेंद्र गर्ग, तहसील अध्यक्ष दिनेश सिंघल,महामंत्री राजेंद्र मोदी,कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन,मीडिया प्रभारी विकास जैन,मंत्री रुप कुमार बिड़ला,विष्णु अग्रसेन, महिला जिलाध्यक्ष तृप्ति बंसल,कुशेला खूंटेटा,जिला तहसील अध्यक्ष सैनी समाज के मोहनलाल ठेकेदार,राजेंद्र भोला, स्वर्णकार समाज के आशीष स्वर्णकार द्रारा भी संबोधित किया गया।
सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य के गंगापुर में अपने योगदान देने की बात कही।
कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल,उपसभापति वीरेंद्र पुजारी, मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी,एडवोकेट नवीन शर्मा, विनोद अटल,मिथलेश व्यास,एडवोकेट हर्षवर्धन शर्मा,एड.राजेन्द्र जी R.O.,पूर्वचैयरमैन सतीश जैन,केदार पितलिया,मदन गोपाल रावत,दीनदयाल बैंक वाले,राजकुमार गोयनका, दीपक अग्रवाल,आनंद पगोरिया,जिला मंत्री सरिता बंसल,तहसील अध्यक्ष रेखा अग्रवाल,पंडित मोहन आचार्य, पूर्व पार्षद काडुराम माली,गोपाल सैनी,रामसिंह सैनी,सीताराम सैनी,देवेश पितलिया, वीरू बजाज,मदन मोहन गुप्ता,मुकेश जांगिड़,कमलेश महावर,गोपाल धामोनिया,अशोक कमालपुरा,गोविंद पाराशर,भवानी पार्षद, नरेश दुबे, गोपाल दीक्षित,गोविन्द मंत्री ,घासीलाल,संतोष शर्मा, उमर गद्दी,धनेश शर्मा, नितेश मोदी,मनीष सिराधना, मनोज कुनकटा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।