Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



बामनवास/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। बामनवास उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाढ़ मोहनपुर में पिछली रात बद्री प्रसाद माली पुत्र मंगलाराम माली के घर के ऊपर से गुजर रही बिजली विभाग की सर्विस लाइन में स्पार्किंग से धधकी आग से 100 से अधिक भेड़-बकरी और 6 भैंसे जलकर काल का ग्रास बन गई थी । इसके अलावा अन्य प्रकार का काफी घरेलू समान भी आग की भेंट चढ़ गया।इस दुुःख घड़ी में सैनी समाज सवाई माधोपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाज सेवी सचिन सैनी ने मौके पर पहुचकर पीड़ीत परिवार को सहायतार्थ 21हजार रूपए की नकद राशि का सहयोग प्रदान किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।मौके पर ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD  देवाराम  सैनी से जयपुर तथा बामनवास विधायक इंदिरा मीणा एवं  उप जिला कलेक्टर बामनवास, XEN  विद्युत विभाग बामनवास सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही दूरभाष पर वार्ता करके यथासंभव मदद और सहायता के लिए अनुरोध किया। उन्होंने सर्व समाज के लोगों से भी अपील कर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद केे लिए गुहार लगाई। इस अवसर पर  डॉ. शिवराज मीणा बामनवास,  कालूराम माली बामनवास, तेजराम सैनी अध्यक्ष बामनवास,  अशोक सैनी,  मेघराज सैनी,  कमलेश सैनी,  सुरेश सेक्रेटरी बामनवास,  दिनेश सैनी बाढ़ मोहनपुर, , प्रभाती लाल मेंबर, रामअवतार मीणा, रामकेश सैनी पूर्व सरपंच एवं समाज के कई वरिष्ठ लोग मौके पर उपस्थित थे।

أحدث أقدم