Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



जयपुर/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा) राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की एक बैठक बुधवार को राजधानी मुख्यालय जयपुर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से संविदा प्रथा को बंद करते हुए लंबे समय संविदा पर लगे हुए नर्सेज को बोनस अंक के आधार पर नियमित करने की मांग उठाई गई।

मीटिंग की अध्यक्षता अनुशासन समिति चेयरमैन अशोक सपोटरा एवं महेश यादव द्वारा की गई। जिसमें राजस्थान के सभी जिलों से आए पदाधिकारी बैठक मौजूद रहे।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशी राम मीणा ने नर्सेज को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार की चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सभी संविदा कर्मियों को नियमित करने के लिए कहा गया था जिसको धरातल पर सरकार द्वारा लागु करवाते हुए संविदा कर्मियों को राहत प्रदान करनी चाहिए।

मंच के माध्यम से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री पर विश्वास जताते हुए बताया कि आगामी रणनीति के तहत नर्सेज की मांगों के प्रति सरकार का ध्यानाकर्षण करवाने के लिए जयपुर में विशाल विश्वास रेली और धरने का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र गुर्जर एवं एनपीएस के प्रदेश संयोजक मनोज दुब्बी  ने बताया कि सभी नर्सेज द्वारा एक स्वर में बोनस अंक के आधार पर नियमितीकरण की मांग उठाई गई। इस अवसर पर सीकर से सुभाष चौधरी, इंदिरा, कमला कुमारी,बलदेवी कुमारी, राहुल जाखड़, जयपुर से हेमेंद्र शर्मा, महेश यादव,नीलम कुमावत, झुंझुनू से बीना गोस्वामी,सवाई माधोपुर से रोहित कुमार शर्मा, रवि कुमार जांगिड़, धौलपुर से बृजेश कुमार पाठक, शैलेंद्र कुमार शर्मा, सुनीता शर्मा, झालावाड़ से ग्यारसी लाल,नारायण सिंह लोधा, हेमराज लोधा, नागौर से श्रवण सिंह मोहन सिंह बीकानेर से घनश्याम लखोटा, प्रवीण पाराशर, मोहनलाल बारूपाल महेंद्र, करौली से शिवम शर्मा, कृपाल सिंह, टोंक से सियाराम, इंद्र कुमार सैनी, कमल चौधरी,अजमेर से महेंद्र चौधरी भरतपुर से सुभाष चंद्र शर्मा, अलवर से अरुण शर्मा एवं सैकड़ों नर्सेज मौजूद रहे।


أحدث أقدم