Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक







जयपुर में विप्र फाउंडेशन के सेंटर फॅार एक्सीलेंस का भूमि पूजन समारोह आयोजित                                                          श्री निंबार्काचार्य श्यामशरण देवाचार्यजी श्रीजी महाराज, सलेमाबाद के सानिध्य में हुआ भूमि पूजन                                                        जयपुर/सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने विप्र फाउंडेशन की सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापना की सोच को सहरानीय कदम बताते हुए कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौर में अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्र कुछ ना कर सके। सनातन संस्कृति सबको याद आई। सनातन संस्कृति की शिक्षा, पर्यावरण और आचार-विचार के मूल्यो को  देश-दुनियां में पुन:स्थापित करने की आवश्यकता है और ये कार्य सेंटर फॉर एक्सीलेंस के माध्यम से किया जा सकता हैं। हमारी संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों में जो बहुत कुछ छुपा पड़ा हैं। इन सबको आईटी से जोड़कर शोध किया जाए तो ये सम्पूर्ण जगत के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता हैं।  

 डॉ. जोशी शुक्रवार को मानसरोवर स्थित विप्र फाउंडेशन के सेंटर फॅार एक्सीलेंस भूमि पूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. जोशी ने विप्र फाउंडेशन की सर्वसमाज के प्रति सोच को भी सराहा। जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि वे इस केन्द्र के लिए सर्वश तैयार हैं। उन्होंने कौशल विकास के लिए अपने सांसद कोष से 46 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ.महेश जोशी ने ज्यादा से ज्यादा योगदान देने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि वे एक परिवार के सदस्य की तरह संस्था से जुड़े हुए हैं। 

निंबार्क पीठाधीश्वर परम पूज्य संत श्री श्यामशरण देवाचार्यजी श्रीजी महाराज, सलेमाबाद के सानिध्य में हुए इस भूमि पूजन समारोह की पहली शिला महाराज श्री ने ही रखी। उन्होंने अपने आशीर्वचनों में सर्वे भवन्तु सुखेन: की सोच के साथ विप्र समाज के उत्थान हेतु कार्य करने के लिए विप्र फाउंडेशन को बधाई दी और कहा कि उन्हें भी इस आयोजन में आनन्द की अनुभूति हुई हैं। महाराजश्री ने वैदिक पीठ की स्थापना निम्बार्कचार्य श्रीजी महाराज के नाम से स्थापित करने की घोषणा भी की।भूमि पूजन में संस्था के मुख्य सरंक्षक छत्तीसगढ़ रायपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, विप्र फाउंडेशन जोन-1 के अध्यक्ष राजेश कर्नल व उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, जोन-1 ए के प्रदेशाध्यक्ष केके शर्मा उदयपुर,जोन-1बी के भंवर पुरोहित बीकानेर, जोन-1 सी अरविन्द व्यास जोधपुर तथा जोन-1 डी के वेदप्रकाश उपाध्याय करौली ने यजमान के रूप में पं. धीरज भारद्वाज के आचार्यात्व में शिला पूजन किया। इसी के साथ पूरा पांडाल भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा।

 विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में बनने बाले "सेंटर फॉर एक्सीलेंस" में सनातन संस्कृति एवं अध्यात्म के साथ ही आधुनिक सोच और तकनीक के साथ तैयार होने वाले विप्र फाउंडेशन के इस छह मंजिला सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन में कन्या छात्रावास, प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग, कौशल विकास, वैदिक शोध, अतिथि गृह, सभागार आदि सुविधाएं मौजूद होंगी। सबसे खास बात ये रहेगी कि इसमें सभी को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है ताकि सभी को यह सुखद अनुभूति हो कि ये भवन मेरे समाज का और मेरा अपना हैं। उन्होंने इस अवसर पर विप्रजनों की ओर से सहयोग की घोषणा से अवगत करवाते हुए कहा कि जिस तरह का उत्साह समाज में है उसे देखते हुए वे कह सकते है कि दिसम्बर 2022 तक समय पर भवन बनकर तैयार हो समस्त गतिविधियां संचालित होना शुरू हो जाएगी। 

विप्र फाउंडेशन के इस भूमि पूजन समारोह में मावली से विधायक धर्मनारायण जोशी,  मसूदा से विधायक राकेश पारीक,महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा, राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा, एडीजी लक्ष्मण गौड़, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, आरएएस पंकज ओझा, डॉ. जीएल शर्मा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीमाली सहित समाज की कई हस्तियां उपस्थित थी। सभी ने विप्र फाउंडेशन के इस प्रकल्प की सराहना की तथा हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलवाया। भूमि पूजन समारोह में शामिल होने विप्र फाउंडेशन के देशभर से पदाधिकारी भी जयपुर आए। उनमें संस्था के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय समन्वयक श्रीकिशन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा व मुकेश दाधीच (जयपुर), एसएन श्रीमाली(मुम्बई), भरतराम तिवाड़ी(कोलकाता), जितेन्द्र भारद्वाज (दिल्ली), राष्ट्रीय महामंत्री सीए डॉ. सुनील शर्मा (मुम्बई) व पवन पारीक, महिला राष्ट्रीय प्रमुख चन्द्रकांता राजपुरोहित (दिल्ली), राष्ट्रीय सचिव विष्णु पाारीक, विनोद अमन सहित कई प्रांतों के प्रदेशाध्यक्ष भी भूमि पूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे।

 विप्र फाउंडेशन जोन-1 D के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री शान्तनु पाराशर, प्रदेश महामंत्री हेमन्त शर्मा,युवामंच प्रदेशाध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पण्डित, महिलामंच प्रदेशाध्यक्ष विमला शर्मा, महासचिव बबीता शर्मा, धौलपुर जिला प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा, करौली जिलाप्रभारी विपिन कुमार शर्मा,प्रदेश सचिव अरविन्द कुमार गौत्तम,प्रदेश सचिव शैलेन्द्र शर्मा, सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोविन्द पाराशर,भरतपुर शैक्षिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, प्रदेश सचिव युवामंच देवाशीष भारद्वाज, युवामंच जिलामहामंत्री सवाईमाधोपुर पंडित मुरली गौत्तम, जिलाउपाध्यक्ष चेतन शर्मा,भानु गुरु सहित राजस्थान के सभी जिलों से प्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे।

أحدث أقدم