संत अमित सारस्वत के हत्याकांड के खुलासे के लिए 18 को सर्व समाज देगा ज्ञापन आमसभा में लिया निर्णय
सवाईमाधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा । अखिल भारतीय विद्या प्रचार संघ स्थित विशुद्धानंद परमहंस योगाश्रम में संचालिका मां राधे देवी के सानिध्य में संत अमित सारस्वत हत्याकांड के खुलासे को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया।
आमसभा का शुभारंभ योगाश्रम के अध्यक्ष गिरिजाशंकर उपाध्याय सहित पधारे गणमान्य लोगों ने संत ने सारस्वत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
गिरिजाशंकर उपाध्याय ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत अफसोस की बात है कि सवाई माधोपुर मैं बिलासपुर ब्रह्मचारी मोनधारी संत की पहाड़ी पर निर्मम हत्या कर दी गई लेकिन अभी तक उनकी हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
रावणा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका ने कहा कि 18 अगस्त बुधवार को सर्व समाज के लोग बजरिया महावीर पार्क से एकत्रित होकर जिला कलेक्टर पहुंचेंगे इसके बाद वह मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को इस हत्याकांड के खुलासे के लिए ज्ञापन देंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल बालोत ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें आगामी बैठक में सवाई माधोपुर का चर्चित हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संघर्ष समिति का गठन करना एवं सर्व समाज एवं विभिन्न संगठनों को साथ में लेकर आंदोलन करना होगा।
इसके साथ रामदयाल जी रेगर ने मैं भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आपके साथ तन मन धन से तैयार हूं जहां जितनी मदद होगी मैं करूंगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रवीण त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, सहकोषाध्यक्ष रविशंकर सैनी, महामंत्री राजेश सैनी, प्रचार मंत्री लोकेश मीणा, सदस्य रवि मीणा, देवप्रकाश सैनी, रघुवर दयाल मथुरिया, रामपाल बालोत, डॉक्टर के.बी गुप्ता सैनी समाज युवा मंत्री शंकरलाल सैनी, चंद्रप्रकाश, रसूल कर्मावत, श्रवण, धर्मराज, कन्हैयालाल, जितेंद्र सैनी, पूर्व नगरपरिषद सभापति श्रीमती गीता सैनी, सहित आमसभा में सर्व समाज बंधु एवं संत के अनुयायी आदि मौजूद रहे।


