माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ ।श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में सिटी रोड स्थित जैन भवन में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के तहत मंगल प्रवचन देते हुए आर्यिका विभाश्री माताजी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गौतम स्वामी को भगवान महावीर गुरु के रूप में मिले थे। जिससे यह पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाने लगी। उन्होंने कहा कि गुरु वह होता है जो रत्नत्रय से विशुद्ध, परोपकारी, प्राणी मात्र के प्रति कल्याण की भावना रखने वाला तथा इस संसार रूपी सागर से पार कराने वाला गुरु ही होता है। लेकिन शिष्य को भी गुरु चरणों में पूर्ण रूप से समर्पित होना चाहिए। गुरु शिष्य को भौतिक जगत से ऊपर उठकर भावना जगत में स्थापित करते हैं। जहां से अध्यात्म जगत की उड़ान भरी जा सके। गुरु का जीवन मैं बहुत महत्व होता है। क्योंकि गुरु ही हमारे जीवन का सही मार्गदर्शन एवं प्रेरणा स्रोत होते हैं। जो हमारे अंदर के मोह और अज्ञान रूपी अंधकार को नष्ट कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। आर्यिका माताजी ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए सभी को मंगल आशीर्वाद दिया।श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान एवं आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में शनिवार को सिटी रोड स्थित जैन भवन में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य शांतिसागर, वर्धमान सागर, विद्यासागर व विराग सागर महाराज का चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी, प्रकाशचंद गंगवाल, सुभाष बड़जात्या, कैलाश चंद पहाड़िया, संजय पापडीवाल के साथ कोटा व सीकर से आए माताजी के भक्तों ने किया। कार्यक्रम में गुरु मां का पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य उदय लाल, जम्मू कुमार बज विराग विभाश्री छात्रावास परिवार कोटा को मिला। माताजी को वस्त्र भेंट पदम चंद, सुभाष चंद, टीकम चंद अजमेरा वही अन्य माताजी को शास्त्र भेंट अनिमेष सिंघई, पारसमल गोधा, पारसमल पहाड़िया, राजेंद्र कुमार वेद, अशोक कुमार छाबड़ा, चांदमल गंगवाल, मोतीलाल बड़जात्या, अजीत जयपुरिया, मुकेश बज, उत्तम बज, कमल बेद, धर्मचंद गोधा, कमल पहाड़िया, प्रदीप पहाड़िया, अशोक पाटनी, राजवीर गंगवाल आदि ने भेंट किए। कार्यक्रम में आचार्य शांतिसागर, वर्धमान सागर, विराग सागर महाराज को अर्घ्य समर्पित करने के पश्चात संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर गुरु मां का पूजन किया गया। जिसमें विभिन्न धार्मिक संगठनों व महिला मंडलो द्वारा भक्ति भाव से अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान धारा, तमन्ना, गोरी व मानसी ने भक्ति नृत्य कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी, प्रकाश गंगवाल व सुभाष बड़जात्या ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। सायं महा आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया।
चातुर्मास मंगल कलश स्थापना 25 जुलाई को
गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी धर्मप्रभावना समिति के तत्वावधान में 25 जुलाई को चातुर्मास मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रचार मंत्री संजय जैन ने बताया कि चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह के तहत प्रातः 7:30 बजे सिटी रोड स्थित जैन भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात जयपुर रोड स्थित आरके कम्युनिटी सेंटर में प्रातः 8:15 बजे चातुर्मास स्थापना समारोह आयोजित होगा। जिसके तहत विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
