Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़।श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में अष्टान्हिका पर्व के तहत सिटी रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री अर्हचक्र विधान पूजन का समापन हुआ। विधान के तहत शनिवार को प्रातः जिनेन्द्र देव के अभिषेक व शांतिधारा की गई। विनय पाठ, नवदेवता पूजन, चौबीस तीर्थंकर पूजन, आदिनाथ भगवान पूजन, सौलहकारण, पंचमेरु, नंदीश्वर पूजा के बाद विधान पूजन किया गया। जिसमे कुल 1695 अर्घ्य समर्पित किये गये। पं बाहुबली शास्त्री के निर्देशन मे विश्व शांति महायज्ञ किया गया। हवन व पूजन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आहुतियां दी। विधान मे सौधर्म इंद्र धर्म चंद, पंकज, राजेश, राकेश पहाडिया और कुबेर  कैलाश चंद, मनीष, निलेश पहाडिया को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आरके परिवार से कंवरलाल पाटनी, अशोक कुमार पाटनी, शांता पाटनी, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गगंवाल, मंत्री कैलाश चंद पहाडिया, महावीर प्रसाद गगंवाल, संपत दगडा, विनोद चौधरी, घीसालाल बडजात्या, निर्मल दगडा, सुमेर चंद पाटोदी, इंदर चंद पाटनी, विजय काला, संजय झांझरी, कमल सेठी, रतन दगडा, विनय गगंवाल, नरेश दगडा, महेंद्र गगंवाल, नरेन्द्र कासलीवाल, मुकेश दगडा, गुणमाला छाबड़ा, नवरत्न दगडा, शांतिदेवी, नीतु गगंवाल, उषा गोधा सहित अनेक श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रही।

Previous Post Next Post