माटी की महक मदनगंज किशनगढ़। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान एवं आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में अष्टान्हिका पर्व के तहत जैन भवन में आयोजित पंच परमेष्ठी विधान एवं अखंड णमोकार मंत्र का पाठ का का समापन हुआ। विधानाचार्य स्वतंत्र भैया के निर्देशन में सिटी रोड स्थित जैन भवन में प्रातः श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा संजय कुमार पुनीत कुमार पापड़ीवाल द्वारा को गई। विधान पूजन किया गया। विधान पूजन में श्रावक श्राविकाओ द्वारा भक्ति भाव से पूजन किया। विधान में सुशील कुमार पाटनी, मुकेश कुमार सोनी, ताराचंद पाटनी, महेंद्र दगड़ा, महेंद्र काला, कमल वेद व राजेंद्र वेद सहित विभिन्न सामाजिक मंडलो के सदस्यों द्वारा मधुर संगीत पर श्रावक श्राविकाओं ने भक्ति भाव से विधान पूजन में अर्घ्य समर्पित किए। इसके पश्चात सामूहिक अखंड णमोकार मंत्र पाठ किया गया। आर्यिका विभाश्री माताजी ने सभी को मंगल आशीर्वाद देते हुए विधान पूजन का विधि विधान से निष्ठापन किया।