Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

कृषि मंत्री  तोमर से कृषि भवन में मिटिंग के दौरान सांसद चौधरी ने कृषि विभाग पर संसदीय पटल पर रखे जाने वाले बिन्दुओं पर हुई चर्चा में लिया भाग

माटी की महक न्यूज़। अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान कल सायं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर से कृषि भवन में सत्र के दौरान कृषि सम्बन्धि मुद्दों पर संसदीय दल की चर्चा बैठक के दौरान प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र के किसानों की मांगो को दृष्टिगत  रखते हुए किसानों को विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं से समुचित राहत प्रदान कराने का आग्रह किया। सांसद चौधरी ने कृषि मंत्री को बताया कि वर्तमान में अजमेर जिले में फुलों की खेती ( स्ववेम थ्सवअमत ब्नसजपअंजपवद ) में सरकार से अनुदान सामान्य कृषक के लिए 25 प्रतिषत है तथा लघु व सीमान्त कृषकों के लिए 40 प्रतिषत हैं जो कि बहुत कम हैं, उसे बढाया जाकर 50 प्रतिषत किया जावें। राजस्थान राज्य में पोली हाउस या ग्रीन हाउस ( च्वसल भ्वनेम ) के लक्ष्य बहुत ही कम दिये जाते हैं अतः इन लक्ष्यों को भी बढाया जावें। उदाहरर्णाथ वर्तमान में अजमेर जिले में 325 कृषकों के 7,50,000 वर्ग मीटर के आवेदन आये हुए हैं जबकि विभाग द्वारा एक वर्ष में 10,000 से 15,000 तक का ही लक्ष्य मिलतें हैं जो कि ऊँट के मुँह में जीरे के समान है । राजस्थान प्रदेश में वर्तमान में सौर ऊर्जा  के लक्ष्य भी बहुत कम मिलते हैं, जिसे भी बढाया जावें इसके साथ -साथ राज्य के प्रत्येक जिलें में जिले की मुख्य फसल के भण्डारण बाबत पर्याप्त गोदामों का निर्माण भारत सरकार द्वारा करवाया जाकर कृषकों की हर वर्ष खराब होने वाली फसलों की सुरक्षा की महती योजना क्रियान्वित कराई जावें और राजस्थान प्रदेष के किसानों को भी उन्नत कृषि हेतु आवष्यक प्रषिक्षण मिलें। इस सन्दर्भ में माननीय मंत्री महोदय आप क्षेत्रिय कृषि मषीनरी प्रषिक्षण एवं परिक्षण संस्थान या उसकी शाखा की स्थापना राजस्थान प्रदेष हेतु स्वीकृत कराकर अजमेर में ही स्थापित करावें। ताकि किसानों को फसल बीमा, अनाज के रखरखाव एवं समुचित भण्डारण की जानकारी प्राप्त हो सके साथ ही सांसद चौधरी ने राजस्थान प्रदेश में वर्ष 2020 में स्वीकृत हुए फॉर्म पौण्डो अथवा डिग्गी जो कि किसानों द्वारा खोदे जा चुके है लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते सम्बन्धित पात्र किसानों को इन खोदे गए स्वीकृत फॉर्म पौण्डों एवं डिग्गी का अनुदान का भुगतान आज दिनांक तक भुगतान नहीं हुआ है।

أحدث أقدم