Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 


किशनगढ । माँ भारती रक्षा मंच के द्वारा 4 जुलाई रविवार स्वामी विवेकानंद की 118 वीं पुण्यतिथि एवं मां भारती रक्षा मंच की योग प्रभारी श्रीमती संतोष पारीक w/o रामदयाल पारीक की  30 वीं विवाह वर्षगांठ पर न्यू रेलवे स्टेशन स्थित मां भारती रक्षा पार्क में आज प्रातः 6:00 बजे 5 पौधे जिसमें नींम , अर्जुन छाल, कचनार, पीलखंड के 6_6 फीट केपौधे लगाए गए। यह पौधारोपण मां भारती रक्षा मंच के संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा राजेश नवहाल की अध्यक्षता में लगाये गये। मच के सचिव राकेश स्वर्णकार ने बताया कि इस पौधारोपण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के अध्यक्ष अश्वनी परिहार, महेंद्र सिंह, श्यामसुंदर सारण, अनिल पारीक, बद्रीनारायण शर्मा, महेश दायमा , शंकर सिंह खंगारोत, वैभव पारीक ज्ञानप्रकाश माहेश्वरी , कृष्णा मॉर्निंग ग्रुप के बंटी पारीक, हरिप्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा, आरपीएफ से महेंद्र गुर्जर ,उपेंद्र सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

أحدث أقدم