Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 

माटी की महक किशनगढ़ । विगत लम्बे समय से मालियों की ढाणी, गांधीनगर के वाशिंदों द्वारा यहाँ की विभिन्न समस्याओं के समाधान के  लिए मांग की जा रही थी जिसे लेकर आज स्थानीय लोगों ने अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि मालियों की ढाणी, गांधीनगर, बृज विहार कालोनी, चौधरी कालोनी, नाथी का जाव सहित 16 वार्ड की लगभग  80000 की जनसंख्या निवास करती हैं, जो अपने रोजगार व अन्य दैनिक आवश्यकताओं के लिए दिन में अनेक बार रेलवे लाइन को पार करते हैं। किंतु रेलवे द्वारा पैदल राहगिरों के लिए पूरे किशनगढ़ में कोई भी व्यवस्था नहीं की है जिसके कारण आए दिन लोग रेल की चपेट में आकर अपनी जान गंवाते रहते हैं। इसके लिए अनेक बार रेलवे सहित अन्य विभागों से राम मंदिर से मालियों की ढाणी वाले रास्ते पर फुट ओवरब्रिज या हरित भवन के पास स्थित रेलवे पुल संख्या 293 से अण्डरपास बनाने की मांग की जा रही है किंतु कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया। जिससे आमजन परेशान हैं साथ ही यहाँ बन रही रेलवे की सुरक्षा दीवार को भी अधिकारियों की मनमर्जी के चलते बस्ती में मोड़कर बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे यहाँ के लोगों की समस्या और बढ जाएगी। इसके लिए सांसद को ज्ञापन सौंपा गया है। सांसद श्री चौधरी ने लोगों की इस समस्या को संसद के मानसून सत्र में उठाकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर  पर बिरदीचंद मालाकार, पार्षद बिरजू सिह नरुका, पार्षद पति रणजीत चौधरी, पार्षद अनिल राव,बलराज सैनी, रामेश्वर सोलंकी,कैलाश राव, सत्यनारायण गोरमाथ,कैलाश राव, छितर सिह,राज राव,लोकेश सेन,गोविन्द सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे

أحدث أقدم