माटी की महक न्यूज़ -- किशनगढ़ 24 जुलाई-- राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण सोनगरा के अनुसार राष्ट्रीय कवि संगम अजमेर जिला इकाई द्वारा प्रतियोगिता 1 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी । इसके लिए पंजीकरण शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है और पंजीकरण की अंतिम दिनांक 5 अगस्त रखी गई है इसमें आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है । इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दो सत्र रखें जाएंगे। जिसमें प्रति सत्र एक प्रतिभागी को क्वार्टर फाइनल में चयनित किया जाएगा । क्वार्टर फाइनल में चयनित प्रतिभागी सेमीफाइनल में चयनित होंगे उसके बाद फाइनल में तीन विजेताओं को चयनित करके प्रांतीय स्तर पर भेजा जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं में प्रथम आने वाले को ₹3100 द्वितीय को ₹2100 व तृतीय को ₹1100 पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता का पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है।
