वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज व युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश नईवाल ने राजस्थान में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए किशनगढ़ निवासी निर्मल सोनी को युवा मोर्चा राजस्थान से प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। इस उपलक्ष्य में सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच में अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की व संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने की शपथ ली। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज व युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश नईवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एवं वसुंधरा राजे के समर्थन में कार्य करने के निर्देश दिए।
माटी की महक किशनगढ़. ।
