Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 मदर अर्थ फाउंडेशन ने वितरित किये ट्री एडॉप्शन सर्टिफिकेट

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अशोक मेघवाल ने पेड़ो के महत्व को समझाया

माटी की महक अजमेर। मदर अर्थ फाउंडेशन ने 16 जुलाई को जयपुर रॉड स्थित क्रोसलेन होटल में पेड़ो को गोद लेने वाले सभी प्रकृतिप्रेमियों को ट्री एडॉप्शन सर्टिफिकेट वितरित किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मशहूर सर्जन डॉ अशोक मेघवाल रहे। मेघवाल ने मदर अर्थ फाउंडेशन के सदस्यों को पेड़ो के महत्व के विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम अब भी नही सम्भले तो बाद में हम सभी को बड़ा पछतावा होगा। कोरोना के काल मे हम सभी ने ऑक्सीजन के अभाव में लोगो को तड़प तड़प कर मरते हुए देखा है। अस्पताल के बाहर ,ऑक्सीजन सप्लायर के बाहर हर जगह अपने करीबियों की जान बचाने के लिए भीड़ का जमावड़ा था। इसलिए हम सभी मदर अर्थ फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों की ये जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक लोगो को वृक्षारोपण तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करें। मेघवाल ने पर्यावरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संस्था के सभी ट्रस्टी व सदस्यों का आभार जताया। संस्था के ट्रस्टी आशीष राजोरिया ने बताया कि आज मदर अर्थ फाउंडेशन ने अपनी पौधे लगाने की मुहिम के अंतर्गत पौधों को गोद लेने वाले सभी व्यक्तियों को एडॉप्शन सर्टिफिकेट वितरित किये तथा वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मदर अर्थ फाउंडेशन की तरफ से उनकी मोबाइल एप तथा वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इस वेबसाइट तथा मोबाइल एप के माध्यम से संस्था की समस्त जानकारी तथा लगाए जा रहे पौधों के विकास को जिओ मैपिंग के जरिये ट्रेस किया जा सकता है। संस्था की ट्रस्टी श्रीमति रितु मेहरड़ा ने बताया की संस्था का लक्ष्य अजमेर ज़िलें में 1 लाख से अधिक की संख्या में वृक्षारोपण कर उनकी  3 वर्षों तक देखभाल करना है ताकि पेड़ो को आवश्यकता अनुसार पानी व खाद समय समय पर दी जा सके सभी पेड़ो की जीओ मैपिंग भी की जा रही है। अब तक मदर अर्थ फाउंडेशन द्वारा 650 पेड़ो का पौधारोपण किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही मदर अर्थ फाउंडेशन अपने  1 लाख पौधों का लक्ष्य पूरा कर लेगा। मदर अर्थ फाउंडेशन की तरफ से अगली प्लांटेशन ड्राइव 24 जुलाई शनिवार को होगी जिसमें पौधों का रोपण किया जाएगा।




أحدث أقدم