Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक किशनगढ ।राशन कार्ड में जनाधार मैपिंग संबंधी कार्य का प्रशिक्षण दिया गया । जिला रसद अधिकारी अजमेर हीरालाल मीणा और उपखंड अधिकारी किशनगढ़ राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशों की पालना में प्रवर्तन निरीक्षक योगेश कुमार मिश्रा एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सिलोरा रमेश दायमा द्वारा उचित मूल्य दुकानदारों की उपखंड कार्यालय किशनगढ़  में शुक्रवार को मीटिंग आयोजित की गई । जिसमें राशन डीलरों को विभागीय निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई । साथ ही संगणक ओमप्रकाश मेघवाल , शिव भाकर  द्वारा राशन डीलरों को राशन कार्ड जनाधार मैपिंग संबंधी कार्य का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उक्त कार्य को तय समय सीमा तक करने के लिए निर्देशित किया गया। आमजन से भी इस संबंध में अपील की जाती है कि राशन कार्ड और जनाधर मैपिंग संबंधी कार्य के लिए अपने राशन डीलर से संपर्क करें एवं वांछित दस्तावेज उपलब्ध कराएं जिससे कि उन्हें जनाधार से राशन  संबंधी लाभ प्राप्त हो सके ।

 

أحدث أقدم