Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 खंडार (चंद्रशेखर शर्मा)। खंडार उपखंड क्षेत्र की लसोड़ा ग्राम पंचायत के सवाई गंज गांव में विगत दिवस एक बाघ ने अचानक वन क्षेत्र से बाहर निकल कर गरीब किसानों की भैंसों को अपना शिकार बना डाला, जिसकी वजह से एक भैंस को तो घटनास्थल पर ही अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, और तीन अन्य भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणथंबोर राष्ट्रीय अभ्यारण क्षेत्र के लसोड़ा रेंज में स्थित सवाई गंज गांव के समीप  कुंडली नाले में चल रही भेसों पर बाघ ने अचानक से हमला बोल दिया जिससे एक भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं  तीन भैंसों को बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार सवाई गंज गांव के निवासी रामजी लाल बेरवा और उनके दो भाई की भैंसें कुंडली नाले के समीप उनके खेतों में चारा चर रही थी, तभी रणथंबोर अभ्यारण क्षेत्र की सीमा से एक बाघ बाहर निकलकर खेतों में चला आया और यहां खेतों में चारा चर रही भैसों पर अचानक प्राणघातक हमला बोल दिया। जिसमें रामजीलाल बैरवा की एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई ,तो राधेश्याम  बैरवा की भैंस को बाघ ने अपना शिकार बना डाला। जिसके चलते  भैंस ने घटनास्थल पर ही कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। बाघ के हमले का पता जब आस-पास बकरिया और भैंस चरा रहे ग्वालों को चला तो उन्होंने इसकी सूचना सवाई गंज गांव के लोगों को जाकर दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हो- हल्ला मचा कर कर बाघ को मौके से खदेड़ा।  रामजीलाल ,राधेश्याम,घनश्याम ,सियाराम व जगदीश बैरवा आदि पीड़ित लोग हैं, जिन की भैंसों का बाघ द्वारा शिकार किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ितों को वन विभाग एवं प्रशासन से मुआवजा दिलवाने हेतु जिला कलेक्टर से मांग की है। ताकि कोरोना के चलते इस संकट के दौर में उन्हें दोहरी मार के चलते आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़े।

أحدث أقدم