Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 

माटी की महक बीकानेर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शैलेंद्र सिंह इन्दोलिया ने यातायात थाने में रोटरी जल मंदिर का लोकार्पण किया गया । रोटरी क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष सी.ए विनोद दम्मानी एवं सचिव सुनील सारड़ा ने बताया की भीषण गर्मी का प्रकोप एवं यातायात थाने में आम जन के लिए शीतल जल प्रबंधन को देखते हुए रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा एक रोटरी जल मंदिर का का निर्माण करवाया गया जिसका लोकार्पण पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इन्दोलिया के करकमलो द्वारा किया गया।सहायक प्रांत पाल सुनील गुप्ता ने बताया कि लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि यातायात थाने के उप अधीक्षक दीपचंद जी एवं रोटरी के पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन अनिल महेश्वरी रहे।  यातायात थाना प्रभारी प्रदीप सिंह चारण ने रोटरी क्लब, बीकानेर का थाना परिसर में पक्की प्याऊ, वॉटर कूलर के साथ निर्माण करवानेपर  आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों में शशि मोहन मूंदड़ा घनश्याम पारीक, आनंद पेड़ीवाल, पंकज जिंदल, संजय गुप्ता, सुरेश पेड़ीवाल, मुकेश बजाज, संजय छिपा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

أحدث أقدم