Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

दौसा(चन्द्रशेखर शर्मा)। राज्य सरकार द्वारा संचालित मेरा गॉव- मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पम्पलेट के माध्यम से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना से बचाव एवं आमजन में चेतना जागृत करने का कार्य किया जा रहा है।

अभियान के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार  जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के विकराल रूप पर नियंत्रण के लिये प्रभावी तरीके से कार्य कर रहे है। बच्चों,युवाओं,एवं गर्भवती महिलाओं में संक्रमण की तीव्रता को देखते हुये मरीजों में हाई फलों आक्सीजन और वेंटीलेटर की व्यवस्था करने में सहयोग किया जा रहा है। कोरोना के खतरे  को देखते हुये  सभी जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का पालन करने के लिये आगे आ कर कार्य कर रहे है। अपने अपने क्षेत्र के लोगों की जान बचाने के लिये  सभी जनप्रतिनिधिगण पूर्ण जिम्मेदारी लें रहे है। 

इस अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि शहर के साथ-साथ गाँव में भी कोरोना विकराल रूप ले रहा है। बच्चे, युवा एवं गर्भवती महिलाओं में संक्रमण की तीव्रता बढ़ रही है वही मरीजों में हाई फ्लो ऑक्सीजन और वेंटिलेटर  की आवश्यकता बढ़ रही है इसलिए विषम चुनौतियों में जनप्रतिनिधि का दायित्व एवं समय की पुकार है कि वे अपने-अपने गाँव और क्षेत्र की पूर्ण जिम्मेदारी लेते हुए कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में लक्ष्मण रेखा खींचकर सुरक्षा चक्र बनाएँ। 

 पेम्पलेट के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ”अब यही लेना होगा संकल्प, नहीं है कोई विकल्प“ की भावना के तहत घर-घर सर्वे करवाने, आयोजन व मेल मिलाप बंद रखने, हल्की खांसी, बुखार, जुकाम पर चिकित्सीय परामर्श से आइसोलेशन में रखने सहित स्वयं, परिवार और समाज को जागरूक रहने के संदेश की अपील पेम्पलेट के माध्यम से की गई है। पेम्पलेट के माध्यम से सभी जाति, धर्म, विचारधारा से ऊपर उठकर मानव मात्र के प्रति कल्याण की भावना से साथ मिलकर कोरोना महामारी के विरूरद्ध लड़ाई की अपील की गई है। 

 सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के सहायक निदेशक रामजी लाल मीना ने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निर्देशानुसार उक्त पेम्पलेट के माध्यम से जिले की सभी ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में जागरूकता लाने के लिए मेरा गाँव-मेरी जिम्मेदारी अभियान का आगाज किया गया है। प्रकाशित पम्पलेट सभी स्वायतशाषी संस्थाओ, व विकास अधिकारियों के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

 नगर परिषद आयुक्त पूजा मीना ने  पार्षदों में पम्पलेट का वितरण करते हुये आमजन मे चेतना जागृत करने में सहयोग करने तथा मेरा वार्ड, मेरा शहर मेरी -जिम्मेदारी के दायित्व को निभाने की बात कही। उन्होने शहर के विभिन्न वार्डो में स्थानीय पार्षदों के साथ पम्पलेट का वितरण कर लोगों में कोरोना से बचाव एवं नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अधिकारियों के माध्यम से पम्पलेट वितरण कर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव एवं नियंत्रण व वैक्सीनेंशन के बारे में जानकारी दी गई।

أحدث أقدم