Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


सवाई माधोपुर ( चंद्रशेखर शर्मा) सैनी/माली समाज  सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी ने सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी. एल. मीणा को सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए सामान्य चिकित्सालय स्टाफ एवं कोविड- 19 के मरीजों के लिए N-95 मास्क और 50 सेनेटाईजर (500ml) डोनेट किए |

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी. एल मीणा ने कहा, की सैनी समाज हमेशा सेवा के लिए सक्रिय रहता है। पिछले वर्ष भी इस महामारी के तहत स्टाफ एक मरीजो के लिए पानी के कार्टून की कमी नही आने दी |

डाॅ एस एन अग्रवाल ने जिला अस्पताल में सविंदा पर वार्ड वोय पद पर कार्यरत राजेश सैनी की प्रशंसा करते हुए की यह वैक्शीनेशन सेंटर पर प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य कर रहे हैं और हम जब भी याद करते हैं तो वह काम के लिए पीछे नही हटता ऐसे सेवा भावी लोगो की सभी को आवश्यकता होती है |

जिलाध्यक्ष सचिन सैनी ने कहा की अब और भी किसी भी सामान की आवश्यकता हो तो मुझे बताए हम सब को मिलकर कोरोना महामारी को हराना है और सभी जिला अस्पताल में सहयोग करें स्टाफ का होसला बढाएं ताकी उन्हे हिम्मत मिल सकें|

इसके बाद वैक्शीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर टीम को मास्क और सेनेटाईजर वितरित किये | इस अवसर पर समाज के जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, रिकूं सैनी, नीरज जैन, डॉ अंजनी मथुरिया, रवि गौतम, नरेश पाराशर आदि मौजूद थे |

أحدث أقدم